24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुली किताब का नियम, परीक्षा देंगे 65 हजार छात्र

जबलपुर के रादुविवि कर रहा तैयारी    
less than 1 minute read
Google source verification
All examinations held till April 11 postponed

All examinations held till April 11 postponed

यह है स्थिति
-65,000 कुल छात्र
-40,000 छात्र नियमित
-15,000 छात्र स्वाध्यायी
-10,000 स्नातकोत्तर
-05 जिले होंगे शामिल
-180 महाविद्यालय

जबलपुर। रादुविवि, जबलपुर में कोरोना संक्रमण के चलते कॉलेज स्तर पर ऑफ लाइन होने वाली परीक्षाओं को ओपन बुक पद्धति से कराया जाएगा। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में करीब 65,000 छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं करानी हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बताया जाता है कि ओपन बुक परीक्षा पद्धति में यूजी प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष के साथ पीजी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार परीक्षा को लेकर जल्द ही समय सारणी घोषित की जाएगी। इस संबंध में जिलों के लीड कॉलेजों से आवश्यक जानकारी जुटानी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही एग्जाम कमेटी की बैठक बुलाने की तैयारी में जुट गया है। प्रभारी कुलसचिव एवं एग्जाम कंट्रोलर प्रो.एनजी पेंडसे कहते हैं कि इस बार छात्र संख्या बढऩे से हमारे सामने भी चुनौती है।
आंतरिक मूल्यांकन से परिणाम
स्नातक नियमित छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन एवं ओपन बुक पद्धति से आयोजित परीक्षा के प्राप्त अंकों को जोड़कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। स्वाध्यायी छात्रों का परीक्षा परिणाम ओपन बुक पद्धति से आयोजित परीक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर घोषित किया जाएगा। पीजी के नियमित छात्रों के परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक को जोड़कर 50 प्रतिशत और प्रथम सेमेस्टर के प्राप्तांक को जोड़कर 50 प्रतिशत को जोड़कर तैयार होगा। जबकि स्वध्यायी छात्रों का परिणाम ओपन बुक पद्धति से प्राप्त 50 प्रतिशत अंक एवं प्रथम सेमेस्टर के प्राप्त अंकों का 50प्रतिशत को जोड़कर घोषित होगा। कुलपति प्रो. कपिलदेव मिश्र ने बताया कि परीक्षाओं को समय पर कराना हमारा पहला लक्ष्य है। हम कोशिश कर रहे हैं कि ओपन बुक पद्धति की परीक्षाओं को भी ऑफलाइन की ही तरह समय पर कराकर उसका परिणाम भी जारी करें।