12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शहर में मिलती है सबसे सस्ती कॉर्न डिशेज, दूर दूर से खाने आते हैं लोग

इस शहर में मिलती है सबसे सस्ती कॉर्न डिशेज, दूर दूर से खाने आते हैं लोग  

2 min read
Google source verification
sabse sasta street food kaha milta hai

sabse sasta street food kaha milta hai

जबलपुर। अमेरिकन स्वीट कॉर्न की खपत संस्कारधानी में बढऩे लगी है। धीरे-धीरे इनके दाम भी कम हो गए हैं और आम इंसान की पहुंच में भी हो गया है। यही वजह है कि स्वीट कॉर्न से बनी डिशेज भी हर किसी को पसंद आ रही हैं। शहर के लोग जायके के मामले में भी आगे हैं। इसी कारण कॉर्न से बनी डिशेज उन्हें पसंद आती है। उनकी पसंद को देखते हुए शहर के तमाम होटल, रेस्टोरेंट में कॉर्न डिशेज विशेषतौर पर सर्व की जा रही है। इसके साथ ही रोड साइड फूड कॉर्नर भी हैं, जहां अमेरिकन स्वीट कॉर्न से बनी डिशेज शहर के लोगों के लिए मिल रही है। यदि आप भी स्वीट कॉर्न से बनी डिशेज खाने के शौकीन हैं तो इन जगहों की ओर रुख करें। आपको जरूर जायका पसंद आएगा। यदि आप खाना बनाने के शौकीन हैं तो आप भी कॉर्न से बनी डिशेस घर में ट्राइ कर सकते हैं।

news fact-

शहर में भुट्टे से बने ढेरों आइटम
कॉर्न की इतनी डिशेज, पूछना समझना पड़ता है क्या खाऊं

सदर कटंगा रोड पर लीजिए स्वाद
शहर में अमेरिकन स्वीट कॉर्न की भरमार है। सदर कटंगा रोड पर कई तरह के भुट्टों की दुकान लगी हुई हैं, जहां देशी-विदेशी भुट्टे आ रहे हैं। लोग देसी भुट्टो के साथ ही अमेरिकन स्वीट कॉर्न अधिक पसंद कर रहे हैं। इन स्वीट कॉर्न को नए जायकों के साथ लाया गया है। इनमें स्वीट कॉर्न चाट, बॉयल्ड स्वीट कॉर्न अवेलेबल है। स्वीट कॉर्न के शौकीन लोग यहां पहुंचते हैं और चटपटे भुट्टो का स्वाद ले रहे हैं। शाम होते ही यहां की दुकानें गुलजार हो जाती हैं।

मॉल और रेस्टोरेंट में भी अवेलेबल
शहर के मॉल में भी स्वीट कॉर्न से बनी चार्ट और बॉयल्ड स्वीट कॉर्न दिए जा रहे है।ं इसके अलावा शहर के होटल और रेस्टोरेंट की मैन्यू में स्वीट कॉर्न से बनी डिशेज शामिल की गई हैं। स्वीट कॉर्न कटलेट, कॉर्न पकौड़े, स्वीट कॉर्न सब्जी के साथ कई स्वीडिश भी फूडीज की डिमांड पर तैयार की जा रही हैं।

ये हैं कुछ डिशेज, जो शहर में मिल रहीं
- पालक और कॉर्न करी
- कॉर्न का हलवा
- कॉर्न चाट
- बॉयल्ड कॉर्न
- पालक, पनीर, कॉर्न सैंडविच
- स्वीट कॉर्न सूप
- कॉर्न राइस
- कॉर्न उपमा
- कॉर्न कटलेट
- स्पीट कॉर्न खीर
- कॉर्न मसाला सब्जी