
sardi kab aayegi 2018 me
जबलपुर। दिन में धूप के साथ पश्चिमी हवाओं के कारण पारे में उछाल आ गया है। शहर में रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। दोपहर तक धूप और उसके बाद बादल दिखे। पश्चिमी हवा पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 एवं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 64 और शाम की आद्र्रता 45 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। नवम्बर से तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है।
जलवायु परिवर्तन का असर, देर से शुरू होगी सर्दी
जलवायु परिवर्तन के असर के चलते इस बार सर्दी का सीजन 10 दिन देर से शुरू होने का अनुमान है। सामान्य तौर पर एक नवम्बर से सर्दी शुरू होनी चाहिए। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 3 वर्ष से सीजन शिफ्टिंग की स्थिति सामने आ रही है। इस बार अक्टूबर में बने साइक्लोनिक स्टार्म ने रही सही कसर पूरी कर दी। इसकी वजह से बादल छाए, नमी बढ़ी और तापमान में गिरावट नहीं हुई। जबकि, दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी और उत्तर पूर्व मानसून से तामिलनाडु के समीपवर्ती क्षेत्रों में बारिश की शुरूआत में भी देर हो रही है।
इस जलवायु असंतुलन का असर आसपास के राज्यों में भी पडऩे की आशंका है। जबकि, सर्दी और तमिलनाडु की ओर होने वाली बारिश एक ही समय शुरू होती है। पिछले वर्ष की तुलना में 10 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री अधिक रहा। इसी दौरान साइक्लोनिक स्टार्म बनने से एक सप्ताह बादल छाए रहे। रविवार को दिन व रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार महासागर एवं सागरों के ऊपर सतह के जल का तापमान बढ़ा हुआ है, इस कारण बादल तेजी से बन रहे हैं।
दो दशक में पहली बार-
दो दशक में पहली बार ऐसा हुआ कि लगभग एक ही समय में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बरसात के बाद वेरी सिवियर साइक्लोनिक स्टार्म बने। बंगाल की खाड़ी में (तितली) 7 से 13 एवं अरब सागर में (लुबान ) 6 से 14 अक्टूबर तक बने।
ऐसा रहा तापमान
अक्टूबर 2018 2017
05 34.6 32.3
10 35.1 32.1
15 32.1 34.1
20 33.7 32.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )
मौसम में जलवायु परिवर्तन का असर दिख रहा है। दो दशक में पहली बार भारतीय उपमहाद्वीप के दोनों ओर अक्टूबर में चक्रवाती तूफान आए। इसकी नमी से तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। 10 नवम्बर से सर्दी शुरू होने का पूर्वानुमान है।
- वेदप्रकाश सिंह, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, भोपाल
Published on:
22 Oct 2018 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
