
satta- millions of crores imposed on international commodities youth became the millionaire
जबलपुर। परम्परागत सट्टा, मटका व क्रिकेट मैचों पर सट्टे के बाद अब शहर में सोने-चांदी, क्रूड पेट्रेालियम, गैस जैसी इंटरनेशनल कमोडिटीज पर भी जमकर सट्टेबाजी हो रही है। स्मार्ट फोन व तकनीक के चालाकी भरे इस्तेमाल से इस सट्टे की लत युवा पीढ़ी के सिर चढ़कर बोल रही है। अकेले जबलपुर से ही इस हाईटेक सट्टे के जरिए हर हफ्ते करीब १५० करोड़ रुपए का कारोबार होने की खबर है।
एेसे खिलाया जाता है
हाईटेक सट्टे के चलते लाखों रुपए के कर्जदार हो चुके कई युवकों ने अपना नाम व पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि जबलपुर में करीब 100-150 लोग इस कारोबार के कर्ताधर्ता हैं। ये बुकी कहलाते हैं। बुकीज छोटे स्तर पर एजेंट बनाते हैं। एजेंटों को कमीशन दिया जाता है।
ऐसे करते हैं सेट
एजेंट खिलाडि़यों को सेट करने के लिए उन्हें इस सट्टे का सीधा सा गणित समझाते हैं। यदि वे सोने की एक यूनिट बुक करेंगे तो सोने के बिक्री के भाव बढऩे पर उसे एक यूनिट पर करीब एक लाख रुपए मिलेगा। इसी तरह हिसाब के समय बिक्री के दाम कम होने पर प्रति यूनिट एक लाख रुपए का नुकसान होगा। जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, कटनी, सागर, छतरपुर, सतना, मैहर व अन्य स्थानों से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी जबलपुर के बुकीज के पास इंटरनेशनल कमोडिटीज के लिए दांव लगाते हैं।
घर तक बिक गए
दमोहनाका निवासी एक युवक ने बताया कि वह तीन महीने में करीब दस लाख रुपए इस सट्टे की बलि चढ़ा चुका है। उसने बताया कि शहर की एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान संचालक का बेटा भी इस धंधे में तगड़ी रकम कर्ज लेकर गवां चुका है। नौबत यह है कि उक्त दुकान बेचना पड़ रहा है। सराफा के एक गलाईवाले को तीन करोड़ कर्ज हो जाने के चलते परिवार सहित शहर छोडऩे पर मजबूर होना पड़ा। एसपी शशिकांत शुक्ला ने एेसे कारोबार की जानकारी नहीं होने की बात कही। लेकिन, यह भी कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इन जगह में होता है खेल
रसल चौक, रामपुर चौक, सराफा, मदनमहल, भर्तीपुर चर्च के समीप, भंवरताल पेट्रेाल पंप रोड, शास्त्री ब्रिज के समीप, विजय नगर अहिंसा चौक, घमापुर चौक-कांचघर रोड।
एेसे लगता है दांव
इस कारोबार से जुड़े सटोरियों व चोट खाए 'खिलाडि़योंÓ ने बताया कि इसके लिए ग्राहक को अपने स्मार्ट फोन पर एक विशेष एप इंस्टाल करने को कहा जाता है। इसमें पल-पल में इंटरनेशनल कमोडिटीज सोना, चांदी, गैस, जिंक, एल्युमीनियम, कॉपर, निकिल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदल रहे भाव प्रदर्शित होते हैं। कोई मंदी पर दांव लगाता है तो कोई तेजी पर। हर दिन एक-एक खिलाड़ी लाखों का सट्टा लगाता है।

Updated on:
03 Sept 2017 11:57 am
Published on:
03 Sept 2017 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
