31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटे बच्चों ने दिया यह बड़ा संदेश, पहनावे ने भी लुभाया

स्कूली बच्चों ने पानी बचाने की दी प्रेरणा, शंकर नगर सुहागी में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

neeraj mishra

•

Updated: 18 Jan 2017, 7:20 PM IST

1

1

जबलपुर। छोटे स्कूली बच्चों ने बड़ों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। राजा राम ज्ञान मंदिर के इन विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसमें जल संरक्षण का संदेश दिया गया। स्कूली बच्चों की इस प्रस्तुति को हर किसी ने सराहा। कार्यक्रम में वक्ताओंं ने भी कहा- बच्चों की यह प्रस्तुति हमें प्रकृति प्रेमी बनने के लिए प्रेरित करती है।



पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल

शंकर नगर सुहागी में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रीराम मोहल्ला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम मेें राजा राम ज्ञान मंदिर के नौनिहालों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। स्कूल के बच्चों ने नृत्य नाटिका में पानी की कमी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों को बखूबी चित्रित किया। पानी को किस तरह बचाया जाना चाहिए, यह बात भी सामने रखी। विकास की अंधी दौड़ में समाज किस तरह प्रकृति से ज्यादती कर रहा है, नृत्य नाटिका में यह तथ्य भी उभारा। बच्चों ने पानी सहेजने के साथ ही स्वच्छता के गुर भी बताए।

पत्ता पहनकर आए बच्चे

नृत्य नाटिका में शामिल बच्चों ने अपने पहनावे ने भी लोगों को लुभाया। प्रकृति संरक्षण का संदेश देने आए इन बच्चों ने पत्तों से तैयार डे्रस पहनी थी। कार्यक्रम को डा. राज जाधव और धर्मेंद्र चढ़ार ने संबोधित किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में प्रकाश पटेल, गणेश चढ़ार, पप्पू केवट, शिव कुमार, राकेश यादव, ओमकार, परम पटेल, पंचम ठाकुर आदि ने सहयोग दिया।