7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध रेत खनन में लगे सात ट्रैक्टर जब्त 

मझगवां पुलिस ने वर्दी घाट पर की कार्रवाई, सात ट्रालियों में भरी थ्ज्ञी 14 घनमीटर रेत

less than 1 minute read
Google source verification

image

awkash garg

Mar 14, 2016

Are abandon illegal sand mining

Are abandon illegal sand mining


जबलपुर/सिहोरा। मझगवां पुलिस ने सोमवार शाम भंडरा और खिरहनी गांव के पास वर्दी घाट में दबिश देकर 7 ट्रैक्टर अवैध रेत जप्त की है। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया है। गौरतलब है कि पुलिस को अर्से से रेत के अवैध खनन और परिवहन की सूचना मिल रही थी।

मझगवां थाना प्रभारी साहवाल सिंह ने बताया कि शाम 7 बजे के करीब वर्दी घाट पर पुलिस ने दबिश दी। मौके पर ट्रैक्टरों में रेत भरकर ले जाई जा रही थी। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। अवैध खनन और परिवहन में लगे लोग वहां से भागने लगे।

7 ट्रैक्टरों में 14 घनमीटर रेत
टीआई ने बताया कि मौके से 7 ट्रैक्टरों को जप्त किया गया है। इन ट्रैक्टरों में करीब 14 घन मीटर रेत भरी थी। सभी ट्रैक्टरों को जप्त कर थाने में खड़ा किया गया है। ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ रेत का अवैध परिवहन और अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया है। मामले में जांच प्रतिवेदन एसडीएम सिहोरा को भेजा जाएगा।


ये भी पढ़ें

image