
Expose of high profile racket
जबलपुर. विजय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्लाजा में शुक्रवार रात हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर कुछ संगठन के लोग पहुंचे और हंगामा किया, तब मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने चार युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। इसमें एक नेपाली युवती भी है। आरोपी फर्जी नाम से प्लाजा में रुके थे। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जब्त हुए हैं। सभी से महिला थाने में पूछताछ की जा रही है।
किराए के फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट
विजय नगर टीआई ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि मुस्कान प्लाजा में ए ब्लॉक के 214 नम्बर कमरे में सेक्स रैकेट चल रहा है। यहां फर्जी आधार कार्ड के आधार पर अम्बिकापुर निवासी इम्तियाज और उसकी पत्नी रुकी थी। उसके साथ दिल्ली निवासी साहिल नाम का युवक व नेपाली मूल की युवती भी मिली। इम्तियाज और उसकी पत्नी के पास से जब्त आधार कार्ड व वोटर आईडी में शर्मा सरनेम मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के साथ हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ संगठन के लोग भी पहुंच गए और हंगामा किया। इस दौरान एक युवक पर किसी ने चाकू से भी वार कर दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका प्रकरण लार्डगंज थाने में दर्ज कराया गया। विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष विकास खरे और अमित खम्परिया ने कहा कि लम्बे समय से इस तरह का सेक्स रैकेट शहर में संचालित हो रहा है।
फर्जीवाड़े व सेक्स रैकेट की धाराओं में कार्रवाई के निर्देश-एएसपी
एएसपी साउथ डॉ. संजीव उईके ने बताया कि सेक्स रैकेट की सूचना पर विजय नगर पुलिस ने मुस्कान प्लाजा में दबिश देकर चार युवक-युवती को हिरासत में लिया है। इसमें एक नेपाली मूल की युवती भी है। वे फर्जी नाम से वहां रुके थे। उनके पास से फेक आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। फर्जीवाड़े व सेक्स रैकेट की धाराओं में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Published on:
12 Oct 2019 12:18 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
