
दुल्हन के साथ फेरे ले रहा था दूल्हा
जबलपुर। बुढ़ागर स्थित बंजारी माता मंदिर में विवाह की रस्में चल रही थीं। महिलाएं शादी के गीत गा रही थी, पंडित जी भी हिंदू रीति रिवाज से वर वधू के साथ फेरे लगवा रहे थे। वर वधु के सात फेरों के बीच जब गोसलपुर की ऊर्जा हेल्पडेस्क की टीम पहुंची तो वहां पर सन्नाटा छा गया। पुलिस के साथ पहुंची महिला ने बताया कि उसका पति प्रहलाद दूसरी शादी कर रहा है, जिससे वहां लोग हक्का-बक्का रह गए। पंडित भी उठ कर खड़ा हो गया। महिला ने बताया कि उसका विवाह लगभग चार वर्ष हो चुका है और उसका एक बेटा भी है। एक पत्नी के रहते दूसरा विवाह रचाने का प्रयास गोसलपुर के ऊर्जा हेल्पडेस्क की सजगता के चलते विफल हो गया।
ऊर्जा हेल्पडेस्क की सहायता से दो परिवार टूटने से बचे
बताया जाता है कि खमरिया थाना गोसलपुर से दो पक्षों की सहमति से बंजारी माता मंदिर जाकर विवाह करने दोनों पक्ष पहुंचे, लेकिन जब मौके पर पुलिस के पहुंचने पर दूसरा विवाह रचाने वाले दूल्हे की पूर्व पत्नी संध्या बर्मन निवासी मनिहारी खुर्द थाना पनागर के साथ मौके पर पहुंची तब पता चला कि विवाह करने वाला दूल्हा प्रह्लाद दूसरी शादी कर रहा है और उसका एक छह वर्ष का बेटा भी है। परिणाम स्वरुप शादी रुकवाई गई तथा लड़की के माता-पिता द्वारा आगे की कार्रवाई न करने की बात पर पुलिस ने लड़की को माता-पिता के सुपुर्द किया। मामले की सूचना पर महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी शकुंतला ठाकुर, माया झारिया आपको विभाग की ओर से भेजा गया। मामले में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी पूजा पटेल एवं ऊर्जा डेस्क प्रभारी रूही ज्योतिषी के साथ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Published on:
22 Feb 2020 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
