जबलपुर

जबलपुर में हो रही शाहरुख खान, तापसी पन्नू स्टारर मूवी की शूटिंग, लोगों की उमड़ी भीड़

जबलपुर में हो रही शाहरुख खान, तापसी पन्नू स्टारर मूवी की शूटिंग, लोगों की उमड़ी भीड़

2 min read
Dec 16, 2022
shahrukh khan taapsee pannu

जबलपुर. संगमरमरी वादियों के बीच गुरुवार को फिल्म निर्माता राजकुमार हीरानी और पूरी फिल्म यूनिट पंचवटी पहुंची तो पर्यटकों की नजर नावों पर टिक गई। सभी देख रहे थे कि हीरो-हीरोइन कहां हैं। जैसे ही लोगों को पता लगा की फिल्म रिटर्न टिकट की शूटिंग होना है वे भेड़ाघाट पहुंच गए। इस फिल्म में शाहरूख खान और तापसी पन्नू लीड रोल में है। लीड कैरेक्टर का इंतजार हो रहा था कि तभी लाइट, कैमरा, एक्शन शुरू हो गया। पंचवटी और बंदरकूदनी में फिल्म के सीन शूट किए गए। लेकिन हीरो-हीरोइन के डमी आर्टिस्ट ने अभिनय किया। हालांकि फिल्म की शूटिंग देखने की जुगत में लोग किसी खतरनाक स्थल पर न पहुंच जाएं, इसे देखते हुए पहुंच मार्गों से लेकर पंचवटी में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।

बंदरकूदनी, पंचवटी में डमी आर्टिस्ट की एक्टिंग

धुआंधार में फिल्माया जाएगा सीन
सौ करोड़ के बजट की फ़िल्म रिटर्न टिकट का एक सीन धुआंधार में भी फिल्माया जाना है। फिल्म निर्माताओं से लेकर फिल्मी सितारों को जबलपुर और आसपास के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती बहुत पसंद आ रही है। यही कारण है की भेड़ाघाट, बरगी, पायली क्षेत्र में 4 और फिल्मों की शूटिंग पाइप लाइन में है। पर्यटन विकास परिषद के सीईओ हेमंत सिंह और लाइन प्रोडॺूसर सैयद जैद अली ने बताया कि इन फिल्मों में 1-1 फिल्म हिन्दी व तेलगू की और दो फिल्म कन्नड़ भाषा की शामिल हैं।

रिलीज होने वाली है नरकासुर
भेड़ाघाट, बरगी के अगल-अलग व्यू प्वाइंट में शूट हुई बुंदेलखंडी भाषा की फिल्म नरकासुर भी जल्दी ही रिलीज होने वाली है।

Published on:
16 Dec 2022 12:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर