6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

body trade : शक्ति सीरियल जैसे यहां भी हैं किन्नर, करा रहे देह व्यापार और अवैध वसूली

किन्नरों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लगाया आरोप , नकली किन्नर करा रहे हैं देह व्यापार

2 min read
Google source verification
shemale vs shemale

shemale vs shemale

जबलपुर। टीवी के चर्चित सीरियल शक्ति के जैसे ही जबलपुर में भी किन्नरों के नाम पर घमासान मचा हुआ है। असली और नकली किन्नरों का झगड़ा जारी है। किन्नरों का कहना है कि कई लोग नकली किन्नर बनकर कई अवैध गतिविधियां चला रहे हैं। बड़ी संख्या में किन्नरों की शिकायतें भी सामने आ रहीं हैं जबकि सच यह भी है कि ज्यादातर लोग किन्नरों की पुलिस को शिकायत करने से बचते हैं। वे उनकी जायज-नाजायज मांगे किसी तरह पूरी कर उनको संतुष्ट करके वापस लौटाने की ही बात सोचते हैं पर इस बार मामला कुछ अलग है।


किन्नरों ने ही कर दी शिकायत
शहर में किन्नरों के नाम पर चल रही अवैध गतिविधियों के कारण बहुत बदनामी हो रही है। ऐसे में कुछ किन्नर ही आगे आए हैं और उन्होंने बाकायदा पुलिस को लिखित शिकायत की है। पुलिस को शिकायत करनेवाले किन्नरों का कहना है कि अधिकांश अवैध गतिविधियां चला रहे किन्नर असली किन्नर नहीं है। ये तो दरअसल नकली किन्नर हैं जोकि किन्नर के नाम पर लोगों को डराते-धमकाते हैं।


करा रहे हैं देह व्यापार
मंगलवार को शहर के अधिकांश इलाकों के किन्नर एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। इन किन्नरों ने किन्नरों के नाम पर की जा रही नाजायज गतिविघियों को नकली किन्नरों का काम बताया। किन्नरों ने पुलिस के समक्ष नकली किन्नरों पर बेहद संगीन इल्जाम भी लगाए। किन्नरों ने नकली किन्नरों के बारे में पुलिस को बताया कि वे अनेक अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं। किन्नरों ने कहा कि नकली किन्नर देह व्यापार तक करा रहे हैं।


कर रहे अवैध वसूली
नकली किन्नरों पर इन किन्नरों ने अवैध वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि नकली किन्नर लोगों के घर जाकर बधाई के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। इससे असली किन्नर बदनाम हो रहे हैं। किन्नरों ने नकली किन्नरों की पहचान करने, इनके अवैध धंधे और जबरिया वसूली बंद कराने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग भी की। किन्नरों की शिकायत पर पुलिस ने जांच करने ओर ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।