4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिव मंदिर : यहां श्राप से मुक्ति पाने ब्रह्मा ने किया था पूजन

नर्मदा के बीच में टापू पर स्थित हैं दीपेश्वर महादेव

less than 1 minute read
Google source verification
siddha shiv mandir in madhya pradesh

siddha shiv mandir in madhya pradesh

नरसिंहपुर। श्रावण मास के सोमवार को भगवान शिव के पूजन अर्चन का विशेष महत्व है। शैव भक्त श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भूतभावन भोलेनाथ का विशेष अभिषेक व पूजन करते हैं। जिले के बरमान में नर्मदा नदी के बीच टापू में पौराणिक महत्व का प्राचीन सिद्ध शिवालय हैं, जहां भक्त पूरे श्रावण मास में पूजन करते हैं। शिवरात्रि व अन्य विशेष पर्व पर यहां अनुष्ठान होते हैं। साधना सिद्धि के लिए यह विशिष्ट शिवालय माना जाता है।

स्कंद पुराण में वर्णन

बरमान में नर्मदा नदी के बीच टापू पर स्थित दीपेश्वर महादेव मंदिर का विशेष महत्व है। स्कंद पुराण के अनुसार यहां ब्रह्मा ने श्राप से मुक्त होने के लिए देवों के गुरु दीपेश्वर महादेव का पूजन अर्चन कर उन्हें प्रसन्न किया था। यह मंदिर पौराणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, सात्विक साधना सिद्धि के लिए श्रद्धालु यहां जप तप करते हैं।

स्वर्ण पर्वत पर है मंदिर

जिस पर्वत पर यह मंदिर है उसे स्वर्ण पर्वत की संज्ञा दी गई है। मंदिर अपने भव्य रूप में है। मंदिर के पास ही कुछ समय पहले अभय मुद्रा में दर्शन देते हुए श्रीहनुमान की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। नर्मदा के दोनों तट रेत घाट और सीढ़ी घाट से दीपेश्वर महादेव मंदिर व श्रीहनुमान की विशाल प्रतिमा के दर्शन होते हैं। मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को पहले नाव का सहारा लेना पड़ता था, परंतु अब यहां रेत घाट की ओर से एक पुल का भी निर्माण करा दिया गया है। नदी में बाढ़ की स्थिति न होने पर श्रद्धालु इस पुल से होकर मंदिर जा सकते हैं।