
सावन सोमवार
-शिवालयों में लगी कतार
-शारदा मन्दिर में झंडा अर्पित करने बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त, लगा मेला
जबलपुर।
सावन माह के तीसरे सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा। विशेषकर बड़ी संख्या में महिलाएं भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों की चौखट पर पहुंची।लोगों ने कावंड़ पर नर्मदा जल लाकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतार रही। सावन सोमवार पर मदनमहल की पहाड़ी पर झण्डा चढ़ाने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। पहाड़ी पर मेला लगा।
इन मंदिरों में पहुंचे भक्त-
शहर में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, विजयनगर स्थित भगवान शिव मंदिर, ग्वारीघाट स्थित सोमेश्वर धाम, साकेतधाम, गढ़ा, अधारताल, रानीताल, मदनमहल स्थित शिवमंदिरों में लोगों ने सुबह से ही शिव शंभू की पूजा अर्चना शुरू की। गैबीनाथ मन्दिर पुरवा मेंं
कांवड़ियों ने तिलवाराघाट से नर्मदाजल लाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया।
मन्दिरों में लोग शिव शंभू के जयकारे लगाते हुए नजर आए । गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर में दर्शन, पूजन के लिए कतारें लगीं। यहां पर मेला भी लगा।
भक्तिभाव में डूबा शहर-
शिव कल्याणकारी, भक्तों के हितकारी और विश्व के उद्धारक हैं। इस भाव के साथ शहर एवं आसपास के शिवालयों में शिव भक्तों और कांवडिय़ो का पहुंचना चलता रहा। शहर सहित आसपास कांवड़ यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना आरम्भ हो गया था।श्रावण माह के तीसरे सोमवार को पूरा शहर भगवान भोलेनाथ की आराधना में भक्ति भाव से डूबा रहा।
परिवार के साथ चढ़ाए झंडे-
गाजे-बाजे के साथ झंडा लेकर श्रद्धालुओं की टोलिया मंदिर में पहुंचीं। लोगों ने परिवार सहित आस्था पूर्वक भगवती को झंडे अर्पित किए। संस्कारधानी के कोने-कोने से भक्त मां शारदा दरबार में उमड़ पड़े। शारदा चौक से मंदिर तक करीब 1 किमी के दायरे में लोग ही लोग दिखाई दिए। मंदिर मार्ग पर दुकानें लगने से मेले जैसा दृश्य देखने मिला।मातारानी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्घालु मां शारदा के जयकारे लगा रहे थे, जिससे पूरी पहाड़ी गूंज उठी।
Published on:
25 Jul 2023 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
