एनटीपीसी द्वारा नदियों के पानी के अंधाधुंध दोहन से चिंतित किसानों, नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर आरआर भोंसले से मिलकर इस तथ्य से अवगत कराया। अब कलेक्टर ने मामले में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से उचित कदम उठाने को कहा है। कलेक्टर ने बताया कि एनटीपीसी को सिंचाई विभाग के द्वारा नदियों से 1000000 क्यूबिक मीटर पानी लेनेे की अनुमति प्रदान की गई है। प्लांट के लिए अभी तक 80000 क्यूबिक मीटर पानी उठाया गया है। अब सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री को इस आदेश पर पुनर्विचार करने के लिए कहा गया है।