6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Killer son- जेबखर्च देने से मना किया तो बेटे ने कर दी मां की हत्या, दिल दहला देगी विधवा मां की दास्तां

अधारताल में प्रेशर कुकर से हमला कर मां की हत्या, लाश को घर के भीतर घसीटता रहा आरोपित

2 min read
Google source verification
son killed mother at durga puja,murder,rape and murder,crime,Crime Investigation,crime was planned,Durga Puja,kali puja,Crime in Jabalpur,jabalpur police,pain killer,son killed mother,killer son,the killer,lady killer,jabalpur crmie,murder in jabalpur,girl murder in jabalpur,crmie news,nude murder in jabalpur,

son killed mother at durga puja

जबलपुर। शारदेय नवरात्र में जहां पूरा शहर मां भगवती की आराधना में लीन है। कोई माता से परिवार की खुशियां मांग रहा है, तो कोई उन्नति के लिए प्रार्थना कर रहा है। लेकिन, अधारताल के न्यू रामनगर में रहने वाले एक कलियुगी बेटे ने बुधवार रात जो कृत्य किया, उसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी। मां ने बेटे को जेबखर्च देने से इनकार किया तो उसे इतना नागवार गुजरा कि उसने प्रेशर कुकर से ही विधवा मां पर हमला कर दिया। जानलेवा हमले में मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपित घर के भीतर ही एक कमरे से दूसरे कमरे में मां की लाश को घसीटता रहा। इससे पूरे घर का पूरा फर्श महिला के खून से रंग गया।
बेटे को सहारा समझती थी मां
पुलिस के अनुसार न्यू रामनगर निवासी मीना गुप्ता (64) के पति अशोक गुप्ता आयुध निर्माणी खमरिया में कार्यरत थे। वर्ष 2004 में उनकी मौत हो गई। तब से मीना बेटे गौरव गुप्ता (34) के साथ रहती थी। मीना की बेटी श्रद्धा इंजीनियर है। वह इंदौर में प्राइवेट नौकरी करती है। मीना का घर पेंशन से चलता था। वह बेटे को ही अपने बुढ़ापे का सहारा समझती थी।
रुपयों को लेकर होता था विवाद
अधारताल पुलिस के अनुसार आरोपित गौरव कोई काम-धंधा नहीं करता था। मां को मिलने वाली पेंशन से आए दिन वह रुपए निकाल लेता था। इस पर आए दिन मां-बेटे में विवाद होता था। बुधवार रात करीब 7.30 बजे भी रुपयों के लेन-देन पर गौरव का मां से विवाद हुआ था। गौरव ने पहले तो मां से अभद्रता की। लेकिन जब मां ने उसे जेबखर्च देने से इनकार किया तो उसने किचन में काम कर रही मां के सिर पर वहां रखा प्रेशर कुकर पटक दिया। उसने एक के बाद एक तीन वार किए। इससे मां के सिर फट गया। खून की धार बहने लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद भागने की फिराक में था आरोपित
आस-पड़ोस के लोगों ने मीना की चीख सुनकर अधारताल पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो आरोपित भागने की फिराक में था। पूछताछ में उसने पहले पुलिस को गुमराह किया। लेकिन पुलिस को आरोपित की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुई। इस पर पुलिस जांच की तो उन्हें खून से सना प्रेशर कुकर हाथ लगा। आरोपित के हाथ में भी खून के निशान मिले। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपित ने हत्या बात की स्वीकार कर लिया। पड़ोसियों के अनुसार आरोपित की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वह कोई काम नहीं करता था, दिन भर मोहल्ले में घूमता रहता था।
स्थानीय लोगों में आक्रोश

शारदेय नवरात्र के दौरान हुई इस हृदय विदारक घटना से लोग सकते में आ गए। गुप्ता परिवार के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की आंखों में आरोपित बेटे के प्रति आक्रोश था। सभी उसे कोस भी रहे थे।