जबलपुर। सोनाक्षी सिन्हा जिन्हें दबंग गर्ल के नाम से भी जाना जाता है, के फैंस की वैसे तो कमी नहीं है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर सोनाक्षी लगातार हिट होती जा रही हैं। इस मामले में वे दूसरे सेलेब्स को भी पीछे छोड़ती नजर आ रही हैं। फेसबुक पर सोनाक्षी सिन्हा के फॉलोअर मिलियन में हो गए हैं। उनके फेसबुक पेज पर 21 मिलियन से ज्यादा लाइक हैं।