
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )
Traffic jam कालिंदी कुंज से हिंडन के पास सेक्टर 123 तक लगने वाले जाम से जल्द ही नोएडा वीडियो को मुक्ति मिलेगी। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण एक नया प्लान लाने जा रहा है। प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने दस दिन के भीतर इस पूरे मास्टर प्लान को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट मांग ली है।
इस रिपोर्ट में इंजीनियरों और अधिकारियों से धरातल पर अच्छे तरीके से सर्वे करते हए रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें भूमिगत ओवरहेड बिजली सीवर लाइन और चौड़ीकरण के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर जांच को केंद्रित किया गया है। इस रिपोर्ट के बाद सर्विस रोड को चौड़ा करने के साथ-साथ वह भी उपाय किए जाएंगे जिनसे ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सके।
ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर एक मीटिंग भी हाल ही में बुलाई गई। इस मीटिंग में अधिकारियों ने बताया कि MP3 मार्ग शहर के प्रमुख तीन रास्तों में से एक है। यहां पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम और ऑफिस टाइम में यहां अक्सर ट्रैफिक जाम हो जाता है। इन सभी मुद्दों पर बात करने के बाद प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने MP3 के रास्ते का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था की प्रक्रिया को भी देखा। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने रास्ते के पास बिछी हुई भूमिगत ओवरहेड सर्विसेज का सर्वे करके 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के लिए अधीनस्थों से कहा।
इस दौरान महाप्रबंधक एके अरोड़ा उपमहाप्रबंधक विजय रावल समेत इंजीनियरियों की पूरी टीम मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान एक अन्य तथ्य यह भी निकलकर सामने आया कि होशियारपुर और सफराबाद गांव के पास कई बैंक्वेट हाल हैं। यहां पर शादी पार्टियां होती रहती हैं। ऐसे में यहां जाम की समस्या और विकट हो जाती है। पुलिस से जब इस बारे में बात की गई तो पुलिस ने कहा कि कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं लेकिन उसके बाद भी कोई सुधार बैंकट हॉल मालिकों की ओर से नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा निरीक्षण और मीटिंग में महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर 37 यू टर्न, सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 71, सेक्टर 72, सेक्टर 73 और पृथला सिग्नेचर ब्रिज के नीचे वाला एरिया ट्रैफिक जाम के लिहाज से बेहद संवेदनशील है।
Updated on:
17 Jan 2026 01:08 pm
Published on:
17 Jan 2026 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
