30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौभाग्य योग पश्चात शोभन योग आज, जागने वाली है सोई किस्मत: पंचांग

सौभाग्य योग पश्चात शोभन योग आज, जागने वाली है सोई किस्मत: पंचांग  

2 min read
Google source verification
सौभाग्य योग पश्चात शोभन योग आज, जागने वाली है सोई किस्मत: पंचांग

सौभाग्य योग पश्चात शोभन योग आज, जागने वाली है सोई किस्मत: पंचांग

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : रज्जब, 10, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु, मास : फाल्गुन, पक्ष : शुक्ल पक्ष,
तिथि - सूर्योदय से प्रात: 11.47 मि. तक नंदा संज्ञक एकादशी तिथि रहेगी पश्चात भद्रा संज्ञक द्वादशी तिथि लगेगी । एकादशी तिथि को विश्वेदेवों की भली प्रकार से पूजा करनी चाहिए। वे भक्त को संतान, धन-धान्य और पृथ्वी प्रदान करते हैं। द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा करके मनुष्य सदा विजयी होकर समस्त लोक में वैसे ही पूज्य हो जाता है, जैसे भगवान सूर्य पूज्य हैं।
योग- सूर्योदय से प्रात: 07.30 मि. तक सौभाग्य योग पश्चात शोभन योग लगेगा। सौभाग्य योग के स्वामी ब्रह्माजी हैं जबकि शोभन योग के स्वामी वृहस्पति देव माने गए हैं।
विशिष्ट योग- दोनों ही योग बेहद शुभ होते हंै। इनमे किेए गए कार्य सफल रहते
हंै। सौभाग्य योग में व्यापार व्यवसाय की सफलता सुनिश्चित होती है। शोभन योग में समस्त धार्मिक कार्य सफल होते हैं।
करण- सूर्योदय से प्रात: 11.47 मि. तक विष्टि नामक करण रहेगा पश्चात बव नामक करण लगेगा। इसके पश्चात बालव नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से प्रात: 10.38 मि. तक चर चल पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा पश्चात क्षिप्र लघु पुष्य नक्षत्र लगेगा। वही संन्यास, गृह त्याग, वानप्रस्थ, मुकदमेबाजी, भिक्षुक आदि कार्य पुनर्वसु नक्षत्र में किेए जा सकते हैं। अक्षर ज्ञान, अध्ययन, अध्यापन, धार्मिक प्रवचन, स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय आदि के संचालन हेतु पुष्य नक्षत्र शुभ रहते हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में नामकरण संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - प्रात: 06.44 मि. से 11.07 मि. तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे। दोप. 12.35 मि. से 02.03 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 04.58 मि. से सायं: 06.26 मि. तक चंचल का चौघडिय़ा रहेगा।
व्रत/पर्व - आमलकी एकादशी व्रत सबका। रंगभरी एकादशी। मेला श्रीखाटूश्यामजी प्रारंभ। रामस्नेही फूलडोल महोत्सव (राज.)। गोविंद द्वादशी।
चंद्रमा - सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा जल तत्व की कर्क राशि में रहेंगे।
भद्रा - प्रात: 11.47 मि. पर समाप्त भद्रा का निवास भूलोक में रहेगा। दिशाशूल- पश्चिम दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)। राहु काल - प्रात: 11.07.46 से दोप. 12.35.29 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (ही, हू, हे, हो, डा) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक कर्क राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से सामान्य होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 20 वर्ष की आयु में होगा । ऐसे जातक धन के लेनदेन में माहिर होंगे। इनकी रुचि हमेशा बड़े कार्य करने में रहेगी। प्राय: धर्माभिमानी होंगे। थोड़े उत्साही भी रहेंगे। कर्क राशि में जन्मे जातक को कुटिल वृत्ति का त्याग करना चाहिए। वस्तु संग्रहण चतुराई से करना चाहिए।