25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पद सम्हालते ही नए आईजी की दो टूक, वीडियो में देखें क्या बताई अपनी प्राथमिकता

नवागत आईजी विवेक शर्मा ने सम्हाला कार्यभार

2 min read
Google source verification
special interview of newly posted IG vivek sharma

नवागत आईजी विवेक शर्मा ने सम्हाला कार्यभार

जबलपुर। अधीनस्थों और कर्मचारियों के मधुर व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले आईजी अनंत कुमार सिंह का तबादला हो गया है। सिंह को यहां कई अनूठी पहल के लिए याद किया जाएगा। उनके स्थान पर शुक्रवार को नवागत आईजी विवेक शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। आईजी अनंत कुमार सिंह ने स्वागत के उपरांत शर्मा को कार्यभार सौंप दिया। इस अवसर पर पत्रिका से विशेष चर्चा में शर्मा ने अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शहर के बिगड़े हुए यातायात को सुधारना और मादक पदार्थों की तस्करी व इसके कारोबार पर रोक उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

नशा एक बड़ी समस्या
नवागत पुलिस महानिरीक्षक (आइजी ) शर्मा ने कहा कि इस जोन में नशा एक बड़ी समस्या है। इस पर दोतरफा कार्रवाई करेंगे। नशे के सौदागरों को दबोचने के अलावा इसकी गिरफ्त में फंसे लोगों की काउंसलिंग पर जोर दिया जाएगा। वहीं जबलपुर के ट्रैफिक सुधार पर भी जोर दिया जाएगा। आइजी ने सटोरियों और नशे के कारोबार से सांठगांठ रखने वाले पुलिस कर्मियों के लिए दो टूक चेतावनी दी कि ऐसे वर्दीधारी विभाग में नहीं रहेंगे।

आम लोगों को मिले राहत
आम लोगों को शिकायत के लिए थानों में भटकना न पड़े, इसे सुनिश्चित कराएंगे। इसके अलावा सोशल पुलिसिंग से क्राइम कंट्रोल पर जोर रहेगा। पुलिस कर्मियों को जल्द ही रोस्टर अनुसार साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। आइपीएस विवेक शर्मा सुबह छह बजे नर्मदा एक्सप्रेस से जबलपुर पहुंचे। आइजी रहे अनंत सिंह, डीआइजी भगवत सिंह चौहान, एसपी अमित सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया।

आईपीएस दीपक व हंसराज का तबादला
इधर शुक्रवार को ही आइपीएस हंसराज सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक जबलपुर से नगर पुलिस अधीक्षक उज्जैन के रुप में तबादला हो गया। वहीं अमित तोलानी सहायक पुलिस अधीक्षक रतलाम से नगर पुलिस अधीक्षक जबलपुर बनाए गए हैं। जबलपुर के मामले में काफी अनुभवी माने जाने वाले राकेश कुमार सिंह को एसपी मंडला से सेनानी 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर पदस्थ किया गया है। इसी तरह विनीत जैन एसपी रेल से एसपी झाबुआ, दीपक शुक्ला को एएसपी जबलपुर से सेनानी 35वीं वाहिनी विसबल मंडला व सुनील कुमार जैन को एसपी अशोकनगर से एसपी रेल जबलपुर बनाया गया है।