7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पितृपक्ष पर चलेगी गया स्पेशल

गाड़ी गया से जबलपुर के लिए 17, 22 व 27 सितंबर व 2 अक्टूबर को चलेगी।   गया 18, 23 व 28 सितंबर को दोपहर 02.05 बजे जाएगी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ajay Khare

Aug 23, 2016

 trains

trains

जबलपुर।
जबलपुर से गया के लिए अगले माह से स्पेशल टे्रन चलाई जाएगी। इससे पितृपक्ष पर गया जाने वालों को काफी आसानी हो जाएगी। एक स्पेशल टे्रन हबीबगंज से भी चलेगी। सीपीआरओ सुरेन्द्र यादव ने बताया कि जबलपुर-गया टे्रन 01709/01710 17 सितंबर से शुरू होगी। गाड़ी गया से जबलपुर के लिए 17, 22 व 27 सितंबर व 2 अक्टूबर को चलेगी। जबलपुर से गया 18, 23 व 28 सितंबर को दोपहर 02.05 बजे जाएगी। टे्रन को कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, छिवकी, मिर्जापुर, मुगलसराय, सासाराम, डेहरी ओन सोन व अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। हबीबगंज-गया के बीच 16 सितंबर से टे्रन 01659/01660 बीना-सागर-कटनी होकर चलेगी। हबीबगंज से गाड़ी 16, 21, 26 सितंबर व 1 अक्टूबर तथा गया से 19, 24 व 29 सितंबर को चलेगी।