
Holi Special Trains
special train: रेल प्रशासन ने त्योहार पर स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेन जबलपुर होकर चलेंगी। एलटीटी-दानापुर स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन 10.30 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 23 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रतिदिन 21.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04.50 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।
सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक ट्रेन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को 11.05 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को 21.00 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08.15 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।
special train: पुणे-दानापुर 25 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रतिदिन 15.30 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन 02.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 27 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रतिदिन 05.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.15 बजे पुणे पहुंचेगी। सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को 11.05 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और रविवार को 01.10 बजे अगरतला पहुंचेगी। वापसी में 3 नंवबर से 10 नंवबर तक प्रत्येक रविवार को 15.10 बजे अगरतला से रवाना होगी और बुधवार को 03.50 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।
एलटीटी मुंबई-बनारस साप्ताहिक स्पेशल 30 अक्टूबर और 6 नवंबर को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.05 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में 31 अक्टूबर और 7 नवंबर को 20.30 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।
Updated on:
15 Oct 2024 02:14 pm
Published on:
15 Oct 2024 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
