
Kanwad Yatra in Jabalpur
Kanwad Yatra in Jabalpur : शहर में फ्लाई ओवर गिर गया है। दो लोगों की मौत हो गई है। ऐसी ही अपवाह का एक वीडियो रविवार को एक युवक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वायरल कर दिया। कांवड यात्रा के पहले वायरल हुए इस वीडियो की जानकारी पुलिस को लगी, तो पहले तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। उससे वीडियो डिलीट कराया और फिर उस पर आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की।
खमरिया पुलिस ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को संस्कार कावंड यात्रा थी। इसमें लगभग एक लाख श्रद्धालु शामिल हुए। इसके पूर्व रविवार रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें ओवर ब्रिज गिरने और दो लोगों की मौत की खबर थी। उसमें वीडियो भी था। वीडियो की जांच की गई, तो पता चला कि वह खमरिया पिपरिया ग्रीन कॉलोनी निवासी कोमल कुमार वर्मा के सोशल मीडिया एकाउंट से जारी किया गया है। यह पता चलते ही पुलिस टीम ने उसे पकड़ा। वीडियो डिलीट कराया और फिर उसे गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया। उस पर एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार कावड यात्रा के लिए श्रद्धालु रविवार शाम से ही ग्वारीघाट पहुंचने लगे थे। ऐसे में यदि वीडियो वायरल होता और श्रद्धालुओ के पास पहुंचता, तो दहशत फैल जाती और यदि भगदड़ होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Updated on:
21 Jul 2025 06:04 pm
Published on:
21 Jul 2025 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
