
MP News jabalpur Crime
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के कहने पर बेटे को मौत के घाट उतारने के लिए गोली चला दी। गनीमत ये रही कि गोली बेटे के हाथ में लगी और उसकी जान बच गई। मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है।
यह पूरा मामला जबलपुर के कचनारी गांव का है। घाटल बेटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। लेकिन आरोपी पिता और सौतेली मां फरार हो गए हैं। यह पूरा घटनाक्रम देर रात करीब 1 बजे का है। घायल आकाश पटेल की शिकायत पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने उसके पिता हेमचंद पटेल और सौतेली मां वंदना पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
आकाश ने पुलिस को बताया कि, बातचीत के दौरान सौतेली मां कमरे में गई और पिता को पिस्टल लाकर दे दी। बोली- इसे खत्म कर दो, जिंदा रहेगा तो परेशान करेगा, हक मांगेगा। इसके बाद पिता ने पहले उसके हाथ में गोली मारी। जब वह भागा तो दोबारा फायरिंग की, लेकिन तब भी निशाना चूक गया और वो बच गया। थाना प्रभारी नीलेश दोहरे का कहना है कि देर रात घायल युवक थाने आया था। उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
दीनदयाल चौक निवासी आकाश का कहना है कि 2008 में उसके पिता ने मां को तलाक दे दिया था और 2012 में दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद मां ने अपने हिस्से की संपत्ति मांगी, तभी से आपसी विवाद शुरू हो गया।
आकाश ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अलग रहता है। उसकी प्राइवेट जॉब है। 11 जून 2025 को उसके पिता ने उसे फोन कर बुलाया और कहा गांव में बदनामी हो रही है, केस वापस ले लो। इसके बाद घर-जमीन तुम्हें दे दूंगा, लेकिन मैंने मना कर दिया। 25 जून बुधवार की रात पिता ने फिर कॉल किया और घर बुलाया। तब वह रात करीब 1 बजे बाइक से पिता के पास कचनारी गांव पहुंचा। वहां सौतेली मां भी मौजूद थी। बातचीत के दौरान सौतेली मां ने उसे गालियां दीं। मारपीट करने लगी। फिर उसी के कहने पर पिता ने उस पर गोली चला दी।
2022 में आकाश ने पिता के खिलाफ संपत्ति को लेकर कोर्ट में केस दायर किया। इसके बाद से पिता उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। आकाश का आरोप है कि कोर्ट में पेशी के दौरान भी पिता ने उस पर चाकू से हमला किया था। वह मामला भी विजय नगर थाने में दर्ज है।
Published on:
26 Jun 2025 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
