12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटरनेशनल साइबर ठग गैंग का खुलासा, 10 हजार से ज्यादा फेक सिम एक्टिव

Cyber Crime: पुलिस जांच में खुलासा शैल कंपनियों के नाम पर 10 हजार से ज्यादा फेक सिम एक्टिव, सभी शैल कंपनियों के कर्मचारियों के नाम पर, फर्जी सिम का बड़ा कारोबार, टेलिकॉम कंपनियां संदेह के घेरे में...

2 min read
Google source verification
International Cyber Thug Gang MP Police Investigation

International Cyber Thug Gang MP Police Investigation (फोटो सोर्स: Freepik)

Cyber Crime: थाईलैंड-कंबोडिया में बैठकर देश में ठगी करने वाली इंटरनेशनल गैंग की परतें खुलने लगी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने शैल कंपनियों के नाम पर 10 हजार से ज्यादा फर्जी सिमें निकलवा रखी है। जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था। यह सभी सिमें शैल कंपनियों के कर्मचारियों के नाम पर निकाली गई थी। पुलिस अब इस मामले में टेलीकॉम कंपनियों से भी संपर्क कर नंबरों को ब्लॉक करवाने का काम शुरू कर दिया है।

फर्जी सिम खरीद-फरोख्त का मामला

पुलिस के मुताबिक फर्जी सिम के खरीद-फरोख्त का बड़ा मामला है। इसमें टेलीकॉम कंपनियों के कर्मचारियों की सलिप्तता की भी पूरी आशंका है। इसलिए टेलीकॉम कंपनियों के कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी कि ऐसा जानबूझकर किया गया या फिर अनदेखी की गई। वहीं इन नंबरों से क्या-क्या गतिविधियां की गई हैं। उसकी भी जानकारी निकाली जा रही है। इस मामले में संदिग्ध सूची में शामिल किए गए कई लोगों को अभी आरोपी बनाया जाएगा।

हरियाणा पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

नागदा (उज्जैन). हरियाणा पुलिस ने दयानंद कॉलोनी और महिदपुर रोड क्षेत्र से तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि लगभग 40 लाख की ठगी में से कुछ पैसा इन संदेहियों के खातों में आया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार तीन-चार दिन पहले फरीदाबाद (हरियाणा) से तीन सदस्यीय दल नागदा पहुंचा था। टीम ने दयानंद कॉलोनी क्षेत्र से मनीष माली, नकुल व महिदपुर रोड क्षेत्र से अशोक नामक संदेही को हिरासत में लिया है। तीनों को टीम हरियाणा ले गई है।

ई-डिवाइस की होगी फॉरेंसिक जांच

पुलिस को गिरोह के ठिकाने से भारी मात्रा में कई हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी मिले हैं। जिसमें लैपटॉप, राउटर, गैंगबॉक्स सहित अन्य सामग्री है। जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। साथ ही इनके कॉल सेंटर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी निकाला जा रहा है कि आखिर कॉल सेंटर के भीतर कैसी गतिविधियां होती थी। किन- किन लोगों का आना जाना था।

साइबर कमांडो की टीम गठित

इंटरनेशनल गैंग की जांच पन्ना पुलिस के साथ अब राज्य साइबर सेल ने भी शुरू कर दी है। हर एंगल से जांच के लिए साइबर सेल द्वारा मुयालय से दो साइबर कमांडो की टीम गठित की है। इनके साथ टेक्निकल टीम को भी लगाया है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का कनेक्शन कई अन्य देशों में भी है। क्योंकि आरोपी ऋषिकेश और सुरेश की कॉल हिस्ट्री और ट्रेवल डिटेल से यह सामने आया है। अब तक की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि ठगों ने कई शैल कंपनियां बना रखी हैं। उनका उपयोग फर्जी सिम से लेकर अन्य कामों में किया जाता है। राज्य साइबर सेल एसपी प्रणय नागवंशी ने बताया, दो साइबर कमांडों की टीम बनाई है।

ब्लॉक कर रहे

शैल कंपनियों के जरिए बड़ी संया में फर्जी सिम ली गई हैं। इन नंबरों की जांच कर इन्हें ब्लॉक करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही स्टेट साइबर सेल के एक्सपर्ट की मदद लेकर अन्य जानकारियां एकत्रित की जा रही है।

-साईं कृष्ण एस थोटा, एसपी, पन्ना

ये भी पढ़ें: India-US FTA पर कक्काजी की चेतावनी, बोले- समझौता हुआ तो करेंगे आंदोलन

ये भी पढ़ें: बालाघाट-अलिराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच पानी गिरने की चेतावनी, 15 जिलों में Heavy Rain Alert