3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलाई में बांधी घड़ी में सेव थे जवाब, BALLB की परीक्षा में दबोचा गया नकलची छात्र

रादुविवि में हाई-फाई डिवाइस से नकल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 21 Mar 2018, 5:26 PM IST

Student using smartwatch to cheat in university exam,invisible smartwatch to cheat exam,best smartwatch for cheating in exam,exam cheating tools,rdvv result,rdvv notice,rani durgavati university time table 2018,rani durgavati university courses,Jabalpur,law exam in mp,law exam in rdvv,Rdvv in jabalpur,

Student using smartwatch to cheat in university exam

जबलपुर। परीक्षा में नकल के लिए छात्र अब हाई-फाई डिवाइस का सहारा ले रहे है। एक ऐसा ही मामला बुधवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की दौरान सामने आया है। जिसमें लॉ के एक छात्र ने अपनी कलाई में बांध रखी घड़ी में प्रश्र पत्र में पूछे गए सवालों के संभावित जवाब सेव कर रखा था। वह घड़ी में सेव पेज के सहारे पर्चा हल कर रहा था कि परीक्षा हॉल में मौजूद एक अध्यापक की नजर उस पर पड़ गई। संदेह होने पर जब अध्यापक ने छात्र की जांच की तो वे भी हैरान रह गए। छात्र की कलाई पर बंधी घड़ी में कई सवालों के जवाब मिले। छात्र के विरुद्ध नकल प्रकरण दर्ज किया गया है।

बार-बार देख रहा था घड़ी
विवि के विक्रम साराभाई भवन में बुधवार को बीएएलएलबी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान एक छात्र-छात्र बार अपने हाथ में बंधी घड़ी की ओर देख रहा था। उसके बाद अपनी उत्तर पुस्तिका में कुछ लिख रहा था। छात्र द्वारा बार-बार अध्यापकों से नजरें चुराकर अपनी घड़ी की ओर देखने से परीक्षा ड्यूटी कर रहे एक टीचर को संदेह हुआ। उन्होंने जब छात्र की तलाशी ली तो नकल के लिए अपनाए गए हाईटेक तरीके का राज सामने आया।

8-10 पेज थे डाउनलोड
लॉ परीक्षा में जिस छात्र को नकल करते पकड़ा गया है उसने अपनी घड़ी में प्रश्र पत्र में पूछे जाने वाले संभावित तकरीबन सभी सवालों के जवाब छिपा रखे थे। बताया जाता है कि अध्यापकों ने जब एक जानकार को बुलाकर छात्र की घड़ी की जांच कराई तो वे भी हैरान रह गए। छात्र ने स्मार्ट वॉच में तकरीबन 8-10 पेज सेव रखे थे। इसका पता चलते ही छात्र से तत्काल नकल प्रकरण संबंधी फॉर्म भरवाया गया है।

जांच व्यवस्था पर सवाल
विवि की परीक्षाओं में यह पहला मौका नहीं है जब छात्र के पास से स्मार्ट वॉच जब्त की गई हो। इससे पहले भी छात्रों को स्मार्ट वॉच से नकल करते पकड़ा गया है। उसके बाद भी आधुनिक घडिय़ा पहनकर आने वाले छात्र-छात्राओं को बिना रोक-टोक के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। जबकि परीक्षा के दौरान स्मार्ट वॉच का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है। ऐसे में छात्र के खुलेआम स्मार्ट वॉच कलाई पर बांधकर परीक्षा केंद्र के अंदर तक जाने से विवि की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे है।