
T-72 tank
T-72 tank : वीकल फैक्ट्री जबलपुर में टी-72 टैंक की ओवरहालिंग का काम तेज हो गया है। चेन्नई की आवडी फैक्ट्री से लाए गए टैंक को डिस्मेंटल किया जा रहा है। अब उसके इंजन और गियर बॉक्स को खोलने के लिए प्लांट 2 और 3 से स्टाफ लाया जाएगा। इधर फैक्ट्री से एक टीम को दूसरा टैंक लेने के लिए चेन्नई भेजा गया है। एक अन्य टीम इंजन और गियर बॉक्स का प्रशिक्षण लेने जाएगी।
फैक्ट्री ने पहली बार टैंक प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्हीं कर्मचारियों की देखरेख में टी-72 टैंक को खोला गया है। टैंक खोलने में तकनीकी समस्या आने पर हैवी वीकल फैक्ट्री आवडी से मदद ली जा रही है। दूसरा टैंक आने के बाद तय होगा कि किस प्लांट में क्या काम होगा। वर्तमान में एक ही प्लांट में काम हो रहा है।
वीकल फैक्ट्री प्रबंधन जल्द ही एक और टीम को आवडी भेजेगी, जो टी-72 टैंक के इंजिन और गियर बॉक्स पर काम करेगी।
T-72 tank : टैंक प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं। एक टैंक आ चुका है। उसे डिस्मेंटल किया जा रहा है। जल्द ही दूसरा टैंक चेन्नई से आ जाएगा। इसके लिए एक टीम भेजी गई है।
Updated on:
05 May 2025 11:57 am
Published on:
05 May 2025 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
