12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी रायता, खूब मिलेगी तारीफ

घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी रायता, खूब मिलेगी तारीफ  

2 min read
Google source verification
tasty raita banane ki vidhi, vegetable raita kaise banate hain

tasty raita banane ki vidhi, vegetable raita kaise banate hain

जबलपुर। गर्मी में कुछ भी खाना अच्छा नहीं लगता है। जो खाया जाता है वह भी भारी भारी लगता है। ऐसे में पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है। साथ पार्टी आदि का खाना पेट को नुकसान पहुंचाता है। तब सबसे पहले यदि किसी खाने की याद आती है तो वो है रायता, जो पाचन क्रिया में रामबाण का काम करता है। रायता से खाना पचता है। बीमार होने की खतरा भी कम होता है।

गर्मी का खानपान हल्का-फुल्का ही हो और साथ ही पौष्टिक भी। ऐसे में वेजिटेबल रायता आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो आइए श्वेता वर्मा से जानते हैं घर पर वेजिटेबल रायता बनाने की विधि।

सामग्री- 1 कप दही, 1 टीस्पून जीरा पाउडर, 1/2 टीस्पून काला नमक, 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 1 टमाटर बारीक कटा हुआ, 2 टेबलस्पून बारीक कटी शिमला, 3 टेबलस्पून बारीक कटा खीरा, 1 टीस्पून बारीक कटी पुदीनापत्ती, 1 टीस्पून बारीक कटी धनियापत्ती, 2 हरी मिर्च बारीक कटी और नमक स्वाद के अनुसार।

विधि- वेजिटेबल रायता बनाने से पहले दही को 10-12 मिनट तक फ्रिजर में रख दें। फिर एक बड़े बर्तन में दही लेकर अच्छी तरह फेंट लें। इस बात का ध्यान रखें कि दही में एक भी गांठ नहीं रहनी चाहिए। इसके बाद दही में जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद दही में बारी-बारी से सब्जियां डालें। वेजिटेबल रायता के लिए दही में सबसे पहले प्याज, खीरा और शिमला मिर्च डालकर मिलाएं। फिर इसमें टमाटर, धनिया और पुदीने की पत्तियां और इसके बाद हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। लीजिए वेजिटेबल रायता तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में डालकर परोसें। इस रायते को अपने मनपसंद पराठों के साथ खाएं।

गर्मी में हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। यदि हम रायता खाते हैं तो हमारा पाचन तंत्र मजबूत बनता है तथा हमारी भूख भी बढ़ती है। रायता आसानी से पच जाता है तथा यह भूख को भी बढ़ाता है।