18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम विक्षोभ का असर, बादल लगा रहे ठंड की रफ्तार पर ब्रेक

नवम्बर बीतने के बाद भी ठंड प्रभावी नहीं, मौसम के तीन रूप दिख रहे हैं जिसमें सुबह देर रात से सुबह 8 बजे तक ठंड का असर ज्यादा दिख रहा है दोपहर को तेज धूप, शाम को मामूली ठंड

2 min read
Google source verification
bikaner weather- Temperature increase, cold in evening

आसमान साफ, पांच डिग्री बढ़ा तापमान

जबलपुर.
जबलपुर में इस बार मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है मौसम के तीन रंग देखने मिल रहे हैं। देर रात से सुबह के समय जहां ठंड का असर ज्यादा रहता है तो दोपहर में धूप तेज हो जा रही है और शाम को मामूली ठंड का असर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों के कारण ठंड की रफ्तार पर ब्रेक लग ररा है पर आने वाले
- धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार 25 नवम्बर से ठंड में कुछ इजाफा होगा। रविवार को भी तापमान में मामूली गिरावट हुई है। अभी तक रात और भोर में ही ठंड का असर है लेकिन धीरे-धीरे लुढ़क रहे पारे का क्रम जारी रहा। दोपहर में घर के अंदर भी हल्की ठंड थी। हल्कों बादलों की आवाजाही के बीच निकली धूप चुभी नहीं। शहर के बाहरी इलाकों में रात को ठंड का प्रभाव ज्यादा रहा। गर्म कपड़े पहनकर ही लोग घरों से बाहर निकलें।
- ऐसा रहा तापमान
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान २८.४ डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य के बराबर था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा १४ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय ७३ प्रतिशत और शाम को ६१ प्रतिशत थीं। दक्षिणी हवा एक किलोमीटर प्रतिघंटे की औसत गति से चली। सोमवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।
पश्चिम विक्षोभ का हो रहा असर
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक आरके दत्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू एवं कश्मीर में आया है। ठंड बढ़ाने वाली उत्तरी हवा अभी नहीं चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलकर दक्षिणी हो गई है। शहर के ऊपर हल्के बादल बनें हुए है। इन कारणों से दिन और रात के तापमान मामूली वृद्धि हो सकती है। आसमान साफ होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट और ठंड के असर दिखाने का अनुमान है।