12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां की बच्चियों ने मुख्यमंत्री से की बेहद भावुक कर देनी वाली अपील

जबलपुर के गुलौआ तालाब में बालिकाओं का प्रदर्शन, प्रवेश शुल्क वापस लेने की मांग की  

less than 1 minute read
Google source verification
यहां की बच्चियों ने मुख्यमंत्री से की बेहद भावुक कर देनी वाली अपील

jabalpur girl

जबलपुर। नगर निगम प्रशासन, जबलपुर की ओर से गुलौआताल में प्रवेश शुल्क लिए जाने के निर्णय के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रीय बालिकाओं ने गुलौआताल में प्रदर्शन कर फिर से प्रवेश नि:शुल्क करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल बालिकाएं हाथों में तख्तियां लिए हुए थीं। उसमें लिखा हुआ था- 'मामा जी, हम बच्चों का हक न मारो। हमें भी चैन के साथ शुद्ध हवा लेने दो।

क्षेत्रीय पार्षद संजय राठौड़ की अगुवाई में किए जा रहे धरना प्रदर्शन में निखार ठाकुर, हर्षिता जैन, भावना सोंधिया, सिद्धि अग्रवाल, श्रद्धा सोंधिया, सीनम झारिया, नेहा सोंधिया, हर्षिता ठाकुर, महिमा सोंधिया, स्वेच्छा जैन, संध्या सोंधिया, रश्मि हुकुम, अंजली, अवनी उदैनिया, अंशिका मिश्रा, मनीषा, मिनी मिश्रा, कांग्रेस से अरुण जैन, तरुण महोबिया, आशीष भटकर, अमित विश्वकर्मा, रूपेश पाठक, नितिन पटेल, अंकुर साहू, सुमित सोनी और क्षेत्रीय लोग शामिल थे। यहां पहुंची बच्चियों ने कहा कि वे किसी भी हालत में मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाना चाहती हैं। उन्हें भरोसा है कि मुख्यमंत्री उनकी बातों को गम्भीरता से जरूर लेंगे। वहीं, क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि नगर निगम की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। विकास कार्य तो हो नहीं रहे हैं, लेकिन शुल्क लेने के नाम पर कदम उठाने में देर नहीं लगाई जाती। नगर निगम के जिम्मेदारों ने मेंटीनेंस के नाम पर शुल्क लेने की वकालत कर रहे हैं। जबकि, इस बात का जवाब उनके पास नहीं है कि आखिर विकास कार्य क्यों नहीं किए जा रहे? क्या सिर्फ पार्क में एंट्री का शुल्क लेकर ही खजाना भरा जा सकता है।