
CHORI : दुकान व क्लिनिक समेत चोरों ने आधा दर्जन स्थानों से पार किया 10.56 लाख का माल
जबलपुर। सर, शरद पूर्णिमा के दिन बाजार गई थी। उसी समय पर्स चोरी हो गया। उसमें बच्चे के कॉलेज की फीस और महाकालेश्वर के दर्शन के लिए लंबे समय से जोड़कर रखी राशि थी। अब मेरे दोनों काम रुक गए हैं। मेरी आर्थिक मदद करें। यह व्यथा मंगलवार को गढ़ा निवासी महिला रीना पटेल ने कलेक्टर डॉ इलैयाराजा को बताई। इसी प्रकार शासकीय भूमि पर कब्जा और धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतें कलेक्टर के पास पहुंची।
जनपद पंचायत शहपुरा के सरपंच ने कलेक्टर को दी शिकायत में कहा कि ग्राम पंचायत फुलर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे पानी और किसानों का खेतों में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। उन्होंने आवेदन में कहा कि इस अतिक्रमण को हटवाया जाए ताकि क्षेत्रीयजनों की तकलीफ दूर हो सके। ललित सिंह ने शिकायत में कहा कि वाहन निर्माणी कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित के कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।
पुरानी कब्रों को किया जा रहा नष्ट
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष आजाद अली ने जनसुनवाई में दी शिकायत में कहा कि वक्फ बोर्ड गलगला कब्रिस्तान कमेटी पुरानी कब्रों को नष्ट करवाकर व्यावसायिक गतिविधियां करवा रहा है। इन कब्रों पर आकर दिवंगत लोगों के परिजन दुआ करते हैं। उन्होंने कलेक्टर से इस काम पर रोक लगवाने की मांग की है।
माढ़ोताल तालाब के पास फिर कब्जा
अनिल पटेल ने कलेक्टर को दी शिकायत में कहा कि माढ़ोताल तालाब जो कि शासकीय दर्ज हो चुका है, उसका खसरा 181 है। इसका सीमांकन कर सौन्दर्यीकरण की योजना बन चुकी है। इसी खसरा और बगल के 182 नंबर खसरे में भू माफिया मिट्टी डालकर उसकी पुराई कर रहे हैं। यही नहीं यहां पर अवैध प्लाटिंग का काम भी शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत सोहद के अंतर्गत ग्राम नर्रई में शासकीय जमीन और गोंडवानाकाल की वावली पर कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की गई।
Published on:
12 Oct 2022 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
