10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये गलियां ये चौवारा.. आओगे दोबारा

फैशन, फूड और एजुकेशन के नाम से ही मशहूर हो गए संस्कारधानी के ये रास्ते

3 min read
Google source verification

image

Ajay Khare

Dec 24, 2015


जबलपुर।
कहीं पर फैशन का रंग है तो कहीं पर टेस्टी फूड की खुशबू है। संस्कारधानी में कुछ एेसी गलियां हैं, जो कुछ अलग खासियत लिए हुए हैं। कहीं पर केवल शिक्षा की बात होती है तो कहीं पर केवल धन बरसता है। यूं कहें तो इन गलियों का अंदाज ही इनकी पहचान बन गया है। ये एेसी गलियां हैं, जहां हजारों की तादाद में हर वर्ग के लोग हर रोज पहुंचते हैं..। चटोरी गली तो लगभग हर समय युवाओं से भरी रहती है।


यहां केवल एजुकेशन की बात

स्थान- डॉ. रवि अग्रवाल वाली गली

नेपियर टाउन स्थित इस गली में केवल एजुकेशन से रिलेटेड इंस्टीट्यूट हैं। लगभग 30 क्लासेज चलती हैं, जिनमें सिविल सर्विसेज, सीए, सीएस, बैंक और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की क्लासेज शामिल हैं। सुबह से शाम तक केवल एजुकेशन इंस्टीट्यूट में क्लासेज चलती हैं।


इनका कहना है

- मैं यहीं की एक कोचिंग से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा हैं। इस गली का माहौल पूरी तरह स्टडी से जुड़ा हुआ है।

स्वप्निल श्रीमाल, स्टूडेंट



यह है फैशन स्ट्रीट

स्थान- गंजीपुरा

लार्डगंज थाने के पास गंजीपुरा शहर की गल्र्स और लेडीज के लिए मुम्बई की फैशन स्ट्रीट से कम नहीं है। यहां पर वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल ड्रेसेज का शानदार कलेक्शन मिलता है। एक्सेसरीज, ड्रेसेज, फुटवियर्स, बैग्स सहित अन्य गल्र्स आइटम्स आसानी से मिलते हैं।


इनका कहना है

गंजीपुरा में दुकानों की संख्या बढ़ रही है। अब तो दुकानों के ऊपर भी दुकानें बढ़ गई हैं। इस गली में तकरीबन तीन सौ दुकाने हैं।

मनीषा चौरसिया, शॉपकीपर



और ये चटोरी गली

स्थान- होम साइंस कॉलेज के बाजू वाली गली

यह गली फूड जोन के लिए फेमस है। भुखमरी गली के नाम से जानी जाने वाली इस गली में तरह-तरह के आइटम्स मिलते हैं, सभी को पसंद आते हैं। वाजिब दाम और टेस्टी फूड होने के कारण फूडीज की यहां भीड़ लगती है। डोसा, इडली, उत्पम, नूडल्स, मंचूरियन, चाट, फुल्की की दुकानें यहां हिट हैं।




इनका कहना है

क्लासेज खत्म होने के बाद यहीं पर सेलिब्रेशन होता है, क्योंकि यहां का डोसा और फुल्की बहुत टेस्टी होती है। गल्र्स का यह फेवरिट स्पॉट है।

ऋचा द्विवेदी, फूडी



यहां बरसता है सोना

स्थान- सराफा

कमानिया से आगे की ओर सराफा है। यहां की चार गलियों में सोने-चांदी की दुकाने हैं। 100 सालों से पुरानी इन गलियों में केवल सोने-चांदी की दुकानें हैं। शहर के लोग खरीदारी के लिए अन्य जगहों की अपेक्षा इन दुकानों पर ही आते हैं।




इनका कहना है

यहां लगभग एक हजार दुकाने हैं। बेहद पुरानी दुकानें होने के कारण यह दुकानें लोगों के विश्वास का हिस्सा भी बन गई हैं।


यतीश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष, सराफा एसोसिएशन



हैल्दी टिप्स हो रहे शेयर

ये भी पढ़ें

image
सोशल मीडिया पर इन दिनों विंटर सीजन को देखते हुए हैल्दी सीजन से जुड़ी चीजें शेयर कर रहे हैं। हैल्दी रहने के लिए लोग जरूरी सजेशन और टिप्स शेयर कर रहे हैं। इसके लिए जहां उन्होंने कई तरह के पेजेस भी लाइक किए हैं, वहीं एप्लिकेशन की मदद भी ले रहे हैं। सोशल मीडिया वल्र्ड में छाए कंटेंट अब लोगों के लिए फिट रहने का काम भी कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें

image