
video viral
खितौला. शहपुरा में पदस्थ एसडीएम मणेन्द्र सिंह के जय भवानी कॉलोनी स्थित घर के सामने खड़ी बोलेरो कार को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। चोरी की यह वारदात रविवार रात की बताई जा रही है। एसडीएम के घर से बोलेरो चोरी होने की सूचना पर खितौला बाजार पुलिस और एसडीओपी सिहोरा मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी गई बोलेरो की पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक शहपुरा में पदस्थ एसडीएम मणेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ खितौला स्थित जय भवानी कॉलोनी के वार्ड नंबर 13 में रहते हैं। रविवार रात को उनका ड्राइवर गाड़ी को लॉक कर बाहर खड़े करके चला गया। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर के सामने खड़ी गोल्डन रंग की बोलेरो क्रमांक एमपी 20 टी 6222 गायब थी। बोलेरो चोरी होने की घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चोरी की घटना की सूचना खितौला बाजार पुलिस को दी गई।
एसडीएम के घर से बोलेरो चोरी होने की सूचना पर एसडीओपी भावना मरावी, खितौला टीआई करण सिंह गौड़, एसआई अनुप दुबे खितौला बाजार थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसडीएम ने पुलिस को बताया कि गोल्डन रंग की उनकी बोलेरो घर के निजी उपयोग के लिए खरीदी थी। रविवार को उनका ड्राइवर परिवार के लोगों को कहीं लेकर गया था। रात 11 बजे के लगभग चालक ने बोलेरो को घर के सामने खड़ा करने के बाद लाक उन्हें चाबी देकर घर चला गया। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर के सामने खड़ी बोलेरो गायब थी।
सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर, तीन थी संख्या
एसडीएम के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में बोलेरो चोरी होने की पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो उसमें चोर गाड़ी को ले जाते हुए दिखे। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की संख्या तीन बताई जा रही है। बोलेरो चोरी करने वाले सिर में सफेद गमछा बांधे थे। घर के सामने लगी स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण चोरों का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था।
Published on:
27 May 2019 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
