
जबलपुर . शहर की मदनमहल पहाड़ी की अतिक्रमण मुक्त 54 एकड़ जमीन हरी भरी हो गई है। शहर में कई और ग्रीन बेल्ट विकसित किए गए हैं। इसके साथ 2400 किलोग्राम यानी 6 हजार क्यूबिक मीटर गैस उत्पादन क्षमता का बायोसीएनजी प्लांट बनकर तैयार है। शहर के बड़े भूभाग में डिफेंस लैंड हैं। नर्मदा कछार के कारण प्राकृतिक रूप से भी हरित क्षेत्र समृद्ध है। ऐसे में नगर निगम कॉर्बन क्रेडिट स्कोर के लिए मजबूत दावेदारी करने वाला है। निगम ने इस दिशा में पहल की है। विशेषज्ञों का मानना है कि नगर का कार्बन क्रेडिट स्कोर कराया जाए तो जबलपुर बड़ा फंड अर्जित कर सकता है।
नर्मदा कछार के कारण प्राकृतिक रूप से हरित क्षेत्र पहले से समृद्ध
मदन महल पहाड़ी हुई हरी-भरी,
कार्बन क्रेडिट स्कोर के लिए जबलपुर है मजबूत दावेदार
आचार संहिता हटते ही खुलेगा टेंडर
नगर निगम कार्बन क्रेडिट स्कोर अर्जित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया कराएगा। दो बार टेंडर आमंत्रित किए गए लेकिन दोनों बार सिंगल बिड आई। तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया की गई है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार चुनाव आचार संहिता हटते ही टेंडर खुलेगा। जिससे की एजेंसी की नियुक्ति हो सकेगी। वह शहर के कार्बन क्रेडिट स्कोर का आंकलन करेगी। इसी के आधार पर निगम फंड अर्जित कर सकता है। शहर में एशिया का सबसे बड़ा अर्बन फॉरेस्ट होने के साथ ही यहां पेड़-पौधों में विविधता है।
कार्बन क्रेडिट की ऐसे होती है खरीद
कार्बन उत्सर्जन को कार्बन क्रेडिट के माध्यम से नियंत्रित करने का प्रयास किया जाता है। अगर कोई कंपनी या व्यक्ति निश्चित स्तर से नीचे कार्बन उत्सर्जन करता है तो उसकी ओर से उत्सर्जित कार्बन और निर्धारित सीमा के बीच का अंतर कार्बन क्रेडिट कहलाता है। इस कार्बन क्रेडिट को दो कंपनियों के बीच अदला- बदली या अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रचलित मूल्य के हिसाब से बेचा जा सकता है।
शहरी वन संपत्ति
625 हेक्टेयर मदनमहल पहाड़ी से बरगी हिल्स तक
800 हेक्टेयर डुमना क्षेत्र
2 हजार हेक्टेयर सुरक्षा संस्थान व सैन्य क्षेत्र
300 हेक्टेयर के लगभग वन क्षेत्र
यह है स्थिति
44 हजार पौधे लगाए मदनमहल पहाड़ी पर 54 एकड़ में
10 हजार के लगभग पौधे लगाए ग्रीन कॉरीडोर मदनमहल लिंक रोड
25 हजार फलदार पौधे लगाए डुमना नेचर पार्क
500 पौधे माढ़ोताल मार्ग, तिलवारा मार्ग, धनवंतरि नगर मार्ग पर
1 लाख पौधे लगाए 79 वार्डों में
बायो सीएनजी प्लांट
21 करोड़ की लागत से निर्माण
150 मेट्रिक टन गोबर की प्रतिदिन खपत
6 हजार क्यूबिक मीटर गैस का होगा उत्पादन
कार्बन क्रेडिट स्कोर का आकलन करने के लिए एजेंसी नियुक्त करने दो बार टेंडर प्रक्रिया की गई, लेकिन सिंगल बिड आई। तीसरी बार फिर से टेंडर प्रक्रिया की गई है। चुनाव आचार संहिता हटते ही टेंडर खोलने की प्रक्रिया होगी।
संभव अयाची, सहायक आयुक्त, नगर निगम
Updated on:
17 Apr 2024 02:28 pm
Published on:
17 Apr 2024 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
