6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratri के इन गानों को सुनकर मां की भक्ति के रंग में रंग जाएंगे आप

 अरिजीत सिंह से लेकर जगजीतसिंह तक के भजनोंं की बढ़ी डिमांड

2 min read
Google source verification
download,MP3,  navratri songs 2017,  Mp3 Songs Download 2017,

download,MP3, navratri songs 2017, Mp3 Songs Download 2017,

जबलपुर. मां दुर्गा के प्रति आस्था और विश्वास का त्यौहार ‘नवरात्र’ की शुरुआत २१ सितंबर से होगी। नवरात्रि दो शब्दों से मिलकर बना है, नव और रात्रि। नव का अर्थ है नौ या नव का शाब्दिक अर्थ नया भी होता है। और रात्रि शब्द में पुन: दो शब्द हैं, रा और त्रि। रा का अर्थ है रात और त्रि का अर्थ है जीवन के तीन पहलू- शरीर, मन और आत्मा। नवरात्र में देवी के अनेक रूपों की पूजा व अर्चना होती है। इन 9 दिनों में देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि विधिपूर्वक पालन और श्रद्धापूर्वक की गयी पूजा से मां प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्र पास आते ही मन में देवीगीत की गूंज सुनाई देने लगती है।


पुराने देवी गीतों की धूम
नवरात्र में देवी के अनेक रूपों की पूजा व अर्चना होती है। इन 9 दिनों में देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि विधिपूर्वक पालन और श्रद्धापूर्वक की गयी पूजा से मां प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। दुर्गाेत्सव में दुर्गाे माता की भजनों का भी एक अलग ही आनंद है। जैसे ही दुर्गाे भजनों की बात होती है सबसे पहले नरेंद्र चंचल का नाम जेहन में आता है। तीस साल से यह भजन गायक नवरात्र के दिनों में छा जाता है। उनकी भक्ति गीतों की आज भी डिमांड बनी हुई है।


अरिजीत और जगजीत की डिमांड
इस बार अरिजीतसिंह के भक्तिएलबम की भी खूब डिमांड हो रही हे। म्यूजिक लवर्स मां की भक्ति के लिए इस एलबम को सुनना चाहते हैं। मैया तेरी जय जयकार नामक वीडियो अरिजीतसिंह ने जीत गांगुली के साथ मिलकर तैयार किया है। जो भक्तिगीतों के शास्त्रीय स्वरूप के शौकीन हैं वे जगजीतसिंह के भक्ति गीतों को फिर खंगाल रहे हैं। उनका चर्चित एलबम मां की तो हर नवरात्र के दिनों में सीडी की डिमांड बढ़ जाती है। यू ट्यूब पर इसकी डाउनलोडिंग भी खूब हो रही है। तूने मुझे बुलाया शेरावालिये, मैं आया, मैं आया शेरावालिय- यह देवी गीत भी नवरात्र में खूब बजता है। इसी तरह अमिताभ-रेखा की सत्तर के दशक की फिल्म सुहाग के भक्ति गीत- ओ मां शेरांवाली की भी डाउनलोडिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें

image