प्रदेश में पांच साल में नेशनल हाईवे के मुकाबले स्टेट हाईवे के लिए ज्यादा पेड़ काटे गए। नेशनल हाईवे 7,37,42,12 व 43 के विस्तार, चौड़ीकरण व नई सड़क के निर्माण के लिए 48205 पेड़ काटे गए हैं। जबकि, स्टेट हाईवे 2, 10, 11, 15, 17, 18, 20, 23, 26, 27, 42, 43, 49, 50 व 59 के लिए एक लाख 33 हजार 417 सागौन, आम, जामुन, पीपल, बरगद, बबूल आदि के पेड़ काटे गए हैं।