9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वो सजधज कर प्रोग्राम में आती हैं और सबकुछ लूटकर भाग जाती हैं, देखें वीडियो

तिलक समारोह के कार्यक्रम के दौरान लाखों रुपए से भरा बैग लेकर दो लड़कियां फरार...

2 min read
Google source verification
jabalpur_marriage.jpg

शादियों का सीजन शुरु होते ही शादियों में चोरियां करने वाली गैंग भी सक्रिय हो गई हैं। ताजा मामला जबलपुर का है जहां शादी से पहले होने वाले तिलक के कार्यक्रम में ही दो लड़कियों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों लड़कियां कार्यक्रम में आए मेहमानों की तरफ सजधज कर पहुंची थीं और फिर मौका पाते ही पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गईं। दोनों शातिर लड़कियों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं जिनके आधार पर पुलसि उनकी तलाश में जुट गई है।

सजधज कर आती हैं, लूटकर चली जाती हैं...
तिलक समारोह में लाखों रुपए का बैग चोरी होने की ये घटना शहर के गोसलपुर थाना इलाके के सिहोरा की है जहां शहडोल जिले के धनपुरी से तिलक लेकर सोनी परिवार आया हुआ था। धूमधाम से तिलक समारोह चल रहा था और लड़का-लड़की वाले एक दूसरे के परिवार से मिल रहे थे। इसी दौरान दो लड़कियां सज धज कर मेहमान बनकर कार्यक्रम में पहुंची और मौका मिलते ही पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गईं। जो बैग लड़कियां चोरी कर ले गई हैं उसमें 14 लाख 50 हजार रुपए थे जो तिलक कार्यक्रम के लिए लाए गए थे।
यह भी पढ़ें- शादी के जोड़े में इंतजार करती रही दुल्हन नहीं आई बारात, सजा रह गया मंडप, देखें वीडियो

सीसीटीवी में कैद हुईं लड़कियां
पैसों से भरा बैग गायब होने का जैसे ही पता चला तो कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। लड़की वालों ने बैग का काफी तलाशा लेकिन बैग नहीं मिला इसके बाद जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो दो लड़कियां नजर आईं जो पैसों से भरा बैग चोरी कर ले गई हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैग चुराने वाली दोनों लड़कियों की तलाश शुरु कर दी है।

देखें वीडियो-