
Unique initiative in MP
जबलपुर/ जबलपुर जिले में कोरोना वेक्सीनेशन अभियान को गति देने लगातार नवाचारों को अपनाया जा रहा है । इसी क्रम में आज बुधवार को पनागर की एक उचित मूल्य दुकान के परिसर में वेक्सीनेशन केम्प लगाकर राशन लेने आ रहे उपभोक्ताओं को कोरोना के टीके लगाने की अनूठी पहल की गई ।
नायब तहसीलदार पनागर प्रीति नागेंद्र के अनुसार सुबह से उचित मूल्य दुकान के उपभोक्ताओं के लिये स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाये गये इस वेक्सीनेशन केम्प में सुबह 11 बजे तक ही करीब 150 लोगों को कोरोना के टीके लगाये जा चुके थे । उन्होंने बताया कि शुरुआत में कुछ उपभोक्ता टीके लगाने के लिये राजी नहीं हुये लेकिन समझाइश के बाद उन्होंने भी इस केम्प में टीके लगवाने के लिये अपनी रजामंदी दी ।
नायब तहसीलदार के अनुसार उचित मूल्य दुकानों से इन दिनों नियमित खाद्यान्न के साथ-साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के निः शुल्क खाद्यान्न का भी वितरण किया जा रहा है । इसी को ध्यान में रखते हुये यहां कोरोना के टीके लगाने आज केम्प आयोजित करने का निर्णय लिया गया । इसका प्रचार-प्रसार करने मुनादी भी कराई गई ।
पनागर में राशन उपभोक्ताओं को लगाने उचित मूल्य दुकान पर लगाया केम्प
सुबह 11 बजे तक डेढ़ सौ लोगों ने लगवाई वेकिसीन
उन्होंने बताया कि शुरुआत के हल्के-फुल्के विरोध के बाद केम्प में वेक्सीन लगाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई । आसपास के छोटे व्यापारी, फल-सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक तथा श्रमिक वर्ग के लोग भी यहाँ टीका लगवाने आने लगे । स्थिति ये हो गई कि यहां वेक्सीन लगाने दूसरा सेंटर भी बनाया गया तथा एक और टीम को तैनात करना पड़ा । नायब तहसीलदार के मुताबिक केम्प में 300 लोगों को वेक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है । इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त हो जायेगा बल्कि इससे अधिक टीके इस केम्प में लगाये जा सकते हैं ।
Published on:
09 Jun 2021 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
