2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खूबसूरत प्रेमिका ने प्रेमी का हाथ पकडक़र खाईं प्यार की कसमें और फिर उठा लिया यह खौफनाक कदम

खूबसूरत प्रेमिका

2 min read
Google source verification
 love story

love story

जबलपुर। कम उम्र का प्यार कैसा कहर ढा सकता है, यह कटनी में हुई एक घटना से फिर साफ हो गया है। यहां दो किशोरों ने प्यार के नाम पर खतरनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों पड़ौसी जिले के रहनेवाले हैं। एक-दूसरे से परिचय था, आंखों ही आखों में प्यार हो गया और जब प्यार परवान चढ़ा , तो कई दिक्कतें सामने आने लगीं। घरवालों को उनकी हरकतें बर्दाश्त नहीं हो रहीं थीं पर प्रेमी जोड़ा अपनी जिद पर कायम था। ऐसे में समस्याओं से निजात पाने के लिए दोनों ने बेहद खौफनाक कदम उठाया।


नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कटनी आकर खाया जहर
कटनी के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम छपरा में एक प्रेमी जोड़ा पहुंच गया। कम उम्र के ये किशोर और किशोरी छपरा में स्थित एक ढाबा में पहुंचे। यहां के गोलू ढाबा में ये दोनों किशोर प्रेमी-प्रेमिका आए। बताया जा रहा है कि दोनों बहुत देर तक आपस में बात करते रहे। कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों की इनपर नजर पड़ी तो दोनों बदहवास से नजर आए। लोगों ने असलियत पूछी तो पता चला कि दोनों ने जहर पी लिया है। जहर का जब असर होने लगा तो दोनों को बेचैनी होने लगी और तब जाकर यह बात सामने आई कि ये प्रेमी जोड़ा प्यार में एक-दूसरे का साथ नहीं छोडऩे का वादा निभाते हुए साथ ही आत्महत्या करने के लिए कदम उठा रहा है। जब शरीर में जहर तेजी से फैलने लगा तो दोनों की हालत बहुत खराब हो गई। इन दोनों की ऐसी हालत देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।


मरणासन्न हालत में किया भर्ती
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रेमी जोड़ा पन्ना जिले का रहने वाला है। दोनों अभी नाबालिग हैं। कम उम्र के ये दोनों किशोर-किशोरी अपने घर से भागकर कटनी आये और यहां आकर एक साथ मरने की कोशिश करते हुए जहर पी लिया। मरणासन्न हालत में दोनों को जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती कराया गया। डाक्टर्स के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Story Loader