5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सस्ते हुए सब्जी और तेल, 100 रुपए तक कम हुए दाम

सस्ते हुए सब्जी और तेल, 100 रुपए तक कम हुए दाम

2 min read
Google source verification
the prices of green vegetables

The problems of the customers have increased due to the prices of green vegetables.

जबलपुर। बारिश के चलते बाजार में स्थानीय सब्जियों की आवक बढऩे से उनके दाम नीचे आ गए हैं। अधिकतर सब्जियां 10 से 20 रुपए प्रतिकिलो पर पहुंच गई हैं। 70 रुपए तक बिकने वाला टमाटर गुरुवार को फुटकर बाजार में 15 से 20 रुपए प्रति किलो तक बेचा गया। इसी तरह हरा धनिया 10 रुपए तक बिका, हालांकि अच्छी क्वालिटी का धनिया बुधवार के 60 रुपए किलो की अपेक्षा गुरुवार को 40 रुपए में बिका। लहसुन भी 10 रुपए किलो तक हो गया है। कृषि उपज मंडी स्थित सब्जी मंडी के पूर्व अध्यक्ष इंद्रेश दुबे ने बताया कि सब्जियों के दाम अभी और नीचे आने की संभावना है। बारिश में स्थानीय आवक बढ़ गई है। वहीं थोक बाजार में खरीददार कम होने से व्यापारी सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। जिसका फायदा आमजन को मिल रहा है।

तेल 100 रुपए तक फिर गिरे
खाद्य तेलों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। गुरुवार को तेल के दाम 100 रुपए तक गिर गए। 2350 रुपए वाला सोयाबीन तेल 2220 रुपए प्रति टीन पर बिका। तेल व्यापारी मनीष केशरवानी ने बताया कि तेलों में पिछले 15 दिनों से लगातार गिरावट जारी है। अभी बाजार में तेल की आवक लगातार बनी है, जिससे दाम भी कम हो रहे हैं। वनस्पति घी 15 लीटर 2500 रुपए से गिरकर 1800 रुपए पर आ गया है। अन्य ब्रांड के तेलों में भी 100 से 150 रुपए तक गिरावट आई है।

तेल-
तुलसी गोल्ड सोयाबीन तेल 15 किलो 2220, 15 लीटर 2020, सनफ्लावर तेल 15 लीटर 2550, फॉर्चून सरसों तेल 15 लीटर 2400, मूंगफली तेल 15 किलो 2800-2850, 15 लीटर 2600, डालडा वनस्पति 15 लीटर 1800, रुचि 15 लीटर 1800, नारियल तेल 15 किलो 3000, महाकोष 15 किलो 2250, 15 लीटर 2050, फॉर्चून सोयाबीन 15 लीटर 2150, 15 किलो 2350, शक्कर प्रति किलो 38,


सब्जी प्रति किलो-
टमाटर 15-20, गिलकी 16-20, बरबटी 20, परवल देशी 16-20, परबल हाईब्रिड 20-25, लौकी 5-10, भटा 20-25, भिंडी 15-20, प्याज 12-20, आलू मिलट्री 12-15, आलू जी फोर 20-25, करेला 25-30, पत्तागोभी 5-15 प्रति पीस, कुम्हड़ा 5-12, कच्चा आम 40-55, पालक 20, लाल भाजी 10-15, अदरक 20-35, लहसुन 10-20, हरा धनिया 10-40, हरी मिर्च 32-50, शिमला मिर्च 18-40, ककड़ी हाईब्रिड 15-20, गोभी 10-15

अनाज प्रति किलो -
गेहूं हल्का- 23-25, गेहूं मीडियम 28-29, गेहूं सुजाता 24-26,गेहूं शरबती 26-30,चावल 23-30,चावल मीडियम 32-38,चावल ऊंचा 48-58,कनकी 24-26,खंडा 28-31,बोल्ड खंडा 34-36,बासमती कनकी 25-28,बासमती खंडा 33-37,बासमती बोल्ड खंडा 43-55,भुजिया चावल 29-32,बासमती चावल 75-105,गोल्डन सेला 52-82,विष्णु भोग 70-75,काली मूंछ चावल 48-58,राहर दाल 68-80,राहर दाल मीडियम 89-95,राहर दाल बोल्ड 100-110,चना दाल 64-68,चना दाल बोल्ड 68-70,मसूर दाल 90-95,मूंग दाल छिलका 84-90,मूंग दाल धुली 93-100,उड़द दाल छिलका 85-90,उड़द दाल धुली 95-100

मोटा अनाज प्रति किलो-
ज्वार 36-40 प्रति किलो,बाजरा 25-30 प्रति किलो,मक्का 26-30 प्रति किलो,रागी 60-65 किलो,अलसी 130-140 किलो,चना देसी 58-68,छोला चना प्रति किलो 105- 120,हरा चना प्रति किलो 100- 105,मसूर साबुत प्रति किलो 90-95,मूंग साबुत प्रति किलो 90-100,उड़द साबुत 95-100 प्रति किलो,मौठ साबुत 105-115 प्रति किलो,राजमा 115-120,बरबटी 90-100 प्रति किलो