12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

vegetables fruits price: सब्जी फल के दाम आसमान पर पहुंचे, चटनी बनाना भी हुआ महंगा

सब्जी-फल के दाम तोड़ रहे रिकॉर्ड

2 min read
Google source verification
पेट्रोल-डीजल में लगी आग अब रसोईघर तक पहुंची महंगाई की मार

पेट्रोल-डीजल में लगी आग अब रसोईघर तक पहुंची महंगाई की मार

जबलपुर। शहर में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। फल और सब्जियों के दामों में तेजी है। अनाज पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। चावल, दाल हो या तेल सभी के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढऩे लगी है। गरीब तबके से लेकर वेतनभोगी महंगाई से दिक्कत में आ गया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि घर कैसे चलाएं। हालांकि डीजल के दामों में 3 रुपए से ज्यादा की कमी आई है। ऐसे में बाजार के जानकार जरूरी चीजों के दामों में कमी का अनुमान लगा रहे थे। लेकिन इसके उलट हो रहा है। राहर की दाल में बीते कुछ दिनों में 10 रुपए तक का अंतर आया है। 60 से 100 रुपए किलो दाल के दाम बढकऱ 70 से 120 रुपए किलो हो गए हैं। 22 रुपए से लेकर 38 रुपए किलो चावल मिल रहा था। अब 22 से 42 रुपए किलो तक इसके दाम पहुंच गए हैं। चना दाल 55 से 60 रुपए किलो थी, वह बढकऱ 65 से 70 रुपए किलो हो गई है।

लिवाली में तेजी से महंगाई - बाजार के जानकारों के अनुसार दामों में तेजी के कई कारण हैं। त्योहार के कारण मांग ज्यादा होने से कीमतें बढ़ रही हैं। किराना कारोबारी अजय चौकसे ने बताया कि दामों से तेजी से ग्राहकी प्रभावित हो रही है। अनाज कारोबारी आशीष कुमार के अनुसार दाल की कीमत बढऩे का कारण सटोरिए भी हो सकते हैं। हालांकि कुछ दिनों में इनमें मंदी आने की संभावना है।

थोक में प्याज 55 रुपए किलो- थोक मंडी में प्याज की कीमत फिर तेज हो गई। मंगलवार को यह 55 से 60 रुपए किलो बिका। फुटकर बाजार में व्यापारियों के पास पहले से प्याज था इसलिए अधिकतर बाजारों में 50 रुपए तक बिका। नई फसल के आने तक व्यापारियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। बरबटी 80 रुपए, परबल 50 रुपए, मैथी की भाजी 120 रुपए, गिलकी 40 से 50 रुपए, भिंडी 40 रुपए और इसी तरह के दाम दूसरी हरी सब्जियों की है।