
मध्य प्रदेश दौरे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और सीएम शिवराज ने किया स्वागत
जबलपुर. महामहिम राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अमर शहीद राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंच गए हैं। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश के लोक निर्माण और जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा, सांसद राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू समेत कई नेताओं ने की।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को मध्य प्रदेश आगमन पर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उतरते ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विमानतल पर उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र जमादार, राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक अजय बिश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील इंदु तिवारी, पूर्व विधायक और मंत्री अंचल सोनकर, हरेंद्र जीत सिंह बब्बू और शरद जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने किया। इस दौरान कमिश्नर बी चंद्रशेखर, आई जी उमेश जोगा, डी.आई.जी आर आर परिहार, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये ह उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम
यहां से उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ शहर के मानसभवन में आयोजित जस्टिस जे एस वर्मा स्मृति व्याख्यान माला में शामिल हुए। इसके बाद वो शहीद शंकर शाह, रघुनाथ शाह के बलिदान स्थल भी जाएंगे। वहीं, शाम 4 बजे वो दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि, उप राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Published on:
18 Sept 2022 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
