5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 साल के बच्चे को निर्वस्त्र कर पीटा, वायरल वीडियो मचा बवाल

मारपीट करने वाले युवकों की तलाश रही पुलिस

2 min read
Google source verification
viral video for a child was locked in the room naked and beaten,viral video,viral video,viral video india,viral video 2018,viral videos today,Jabalpur,crime in katni,mp police. bhopal police,

viral video for a child was locked in the room naked and beaten

जबलपुर/कटनी। शहर में एक 11 साल के बच्चे के साथ कुछ युवकों ने मिलकर बेहतद अमानवीय व्यवहार किया। आरोपित युवक बच्चे को उठाकर ले आए और उसके कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद युवकों ने बच्चे को जबरन निर्वस्त्र किया और उसके साथ मारपीट की। बच्चे की बुरी तरह से पिटाई के साथ ही उसे कई प्रकार की यातनाएं दी गई। ये पूरा घटनाक्रम उस वक्त सामने आया जब एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस बच्चे को यातना देने वाले युवकों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

ये है मामला
वायरल वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरी के शक पर कुछ युवकों ने एक 11 साल के बच्चे को पकड़ा। इस बच्चे को पकड़कर वे किसी कमरे में ले गए। जहां, बंद कमरे में बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार किया। उसके निर्वस्त्र करके उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट करने वाले युवक बार-बार चोरी की बात कर रहे है। इससे माना जा रहा है कि चोरी के आरोप में बच्चे के साथ मारपीट की गई है।

पुलिस में सूचना नहीं
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में जिन युवकों द्वारा बच्चे से मारपीट की जा रही है, उनके द्वारा चोरी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। चोरी के मामले में पकड़े गए बच्चे के संबंध में भी सूचना नहीं दी गई है। इससे मामला गंभीर हो गया है।

माधव नगर के युवक
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है घटना कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र की है। माधव नगर में रहने वाले युवकों ने ही बच्चे को चोरी के आरोप में पकड़ा है। उसके बाद उसके साथ मारपीट की और वीडियो बनाकर वायरल किया। वीडियो को लेकर कई दावों के बीच पुलिस ने आरोपित युवकों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है। माधव नगर थाने में एसआई नासिर हुसैन के अनुसार माधवनगर के जिन युवकों ने 11 साल के बच्चे साथ मारपीट की है, उनकी तलाश की जा रही है।