
UP Weather: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो दर्जन लोगों की गई जान, मौसम विभाग का अनुमान, आने वाले दिनों में होगी भारी बारिश
जबलपुर
शहर में शनिवार को दिन में कुछ समय के लिए काले बादल मंडराए। शहर में कहीं-कहीं बारिश की बूंदें पड़ीं। शाम को बादलों की गडग़ड़ाहट भी चंद मिनट के लिए हुई।
शनिवार को दिन में 0.4 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई है। इसके साथ सीजन में अभी तक शहर में 225.5 मिमी बारिश हो चुकी है। यह औसत से करीब चालीस प्रतिशत कम है। पिछले वर्ष की बात करें तो 25 जुलाई तक कुल 405.3 मिमी वर्षा हो चुकी थी।
-पारा भी उछला
लगातार दो दिन तक बादलों की आवाजाही के बीच बारिश नहीं होने से पारे की चाल बदल गई है। शनिवार को पारे में एक से दो डिग्री तक का उछाल आया। नमी भरी हवा चलने से उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शहर को तर करने वाली बारिश का इंतजार समाप्त नहीं हुआ।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस था। इसमें शनिवार को वृद्धि दर्ज की गई है। करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई। यह 25.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। दोनों स्तर पर तापमान शनिवार को सामाय से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 87 प्रतिशत और शाम को 74 प्रतिशत थी। दक्षिण-पूर्वी हवा 3 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से रविवार से शहर में मौसम में परिवर्तन आने का अनुमान है। हवा की दिशा अनुकूल होने पर गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे की सम्भावना है।
Published on:
25 Jul 2020 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
