23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदला मौसम, राहत की बूंदों के साथ छाय बादल, चलीं तेज अंधड़- देखें वीडियो

बदला मौसम, राहत की बूंदों के साथ छाय बादल, चलीं तेज अंधड़- देखें वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
weather.jpg

Weather changed in mp

जबलपुर। मौसम के मिजाज में सोमवार को फिर परिवर्तन हो गया। पश्चिम विक्षोभ के कारण दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। दिन में धूप से राहत मिली पर उमस से परेशानी हुई। शाम पांच बजे के लगभग मौसम अचानक बदल गया। 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी अंधड़ चली। कुछ स्थानों पर पेड़ की शाखाएं गिर गई तो कुछ स्थानों पर सडक़ किनारे लगे होर्डिंग भी उड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आंधी चलेगी।

अचानक बदला मौसम, दिन के तापमान में मामूली गिरावट, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, कई जगह बूंदाबांदी

मौसम विभाग के अनुसार सुबह से तल्ख धूप, दोपहर में बेचैन करने वाली तपिश और रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। अधितकम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। सोमवार को दोपहर में तेज गर्मी के बाद शाम को आसमान में बादल छा गए। धूल भरी आंधी चली।

READ MORE- मप्र: तेज हवा के साथ हो बरस सकती हैं राहत की बूंदे

दिन का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह की आद्रता 34 प्रतिशत व शाम को आद्रता 19 प्रतिशत रिकार्ड की गई। दिन में 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार संभाग में कई स्थान पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

READ MORE- शहर में होगी स्मार्ट सडक़ों से एंट्री, 14.4 किमी की तीन सडक़े बनेंगी स्मार्ट |