जबलपुर। शहर के तीन प्रवेश मार्गों की तस्वीर बदलने वाली है। 14 किलोमीटर लंबी सडक़ स्मार्ट सडक़़ बनेंगी। महाराजपुर से अधारताल सडक़ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, इसी तरह से खजरी खिरिया बायपास से अमखेरा होते हुए गोहलपुर तक बनने वाली सडक़ में भी निर्माण कार्य जारी है। जबकि अंधमूक बायपास से धनवंतरी नगर, मेडिकल, त्रिपुरी चौक होते हुए एलआईसी तक 6 लेन सडक़ का निर्माण कार्य शुरू होना है। तकनीकी जानकारों का मानना है कि स्मार्ट सिटी के तहत इन तीनों सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
शहर के तीन प्रवेश मार्गों की बदलने वाली है तस्वीर, राहगीरों को मिलेगी राहत
ऐसे आकार लेंगी सडक़
फोर लेन होगी व्यवस्थित- महाराजपुर से बिरसामुंडा चौक अधारताल तक फोर लेन सडक़ को स्मार्ट सिटी के तहत व्यविस्थत स्वरूप दिया जाएगा। सडक़ में डिवाइडर, सेंट्रल लाइङ्क्षटग, पैदल चलने वालों के लिए दोनों ओर मार्ग भी होगा। महाराजपुर छोर पर सडक़ में निर्माण कार्य जारी है।