
monsoon in jabalpur 2019: heavy rain warning in mp
जबलपुर. इस महीने की शुरुआत के साथ ही झमाझम बारिश की एक किस्त और लगातार बादलों के बने रहने से शहर में मौसम का मिजाज बदल गया है। चार दिन से लगातार काले बादलों से आसमान घिरा रहने और नमी भरी हवा चलने से रात के वक्त की गर्मी दूर हो गई है। उमस के कारण दिन के वक्त जरुर लोगों को बेचैनी हो रही है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नए चक्रवात के बनने से झमाझम बारिश की दूसरी किस्त की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने से जिले में एक-दो दिन में तेज बारिश की सम्भावना है।
न्यूनतम तापमान
1 जुलाई : 23.6 डिग्री
2 जुलाई : 23.2 डिग्री
3 जुलाई : 24.0 डिग्री
4 जुलाई : 24.9 डिग्री
5 जुलाई : 23.8 डिग्री
बारिश धीमी होते ही बढ़ा पारा
शहर में बारिश के बाद अधिकतम तापमान एक ही दिन में करीब पांच डिग्री तक लुढक़ गया था। बारिश धीमी पड़ते ही दिन के वक्त तापमान में हल्का उछाल आने लगा है। बारिश से बुधवार को अधिकतम तापमान घटकर 27.5 डिग्री हो गया था। गुरुवार को यह मामूली बढ़त के साथ 29.6 और शुक्रवार को 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रेकॉर्ड हुआ है। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। आद्र्रता सुबह के समय 95 और शाम को 80 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की दिशा पश्चिमी 4 किमी प्रति घंटा थी।
चौबीस घंटे में 5.2 मिमी वर्षा
शहर में गुरुवार को कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हुई। शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए थे। कहीं-कहीं बारिश की कुछ बूंदें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार जिले में शुक्रवार को शाम 5.30 बजे से पहले के चौबीस घंटे में 5.2 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हुई है। इस सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा बढकऱ 266.2 मिमी हो गया है। मौसम वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ऊपर और पूर्वी मप्र में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने के कारण काले बादल छाए रहे। छिटपुट बारिश हुई। शनिवार को सम्भाग के जिलों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की सम्भावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवा के घेरे के कारण एक नया सिस्टम बना है। इसके असर से एक-दो दिन में जिले में भारी बारिश की सम्भावना है।
Published on:
05 Jul 2019 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
