10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

weather news: मौसम में फिर बड़ा बदलाव, जमकर होगी बारिश, ठण्ड का 10 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा

weather update: डब्ल्यूटी के लगातार प्रभाव के कारण आया बदलाव, शीतकाल में अमूमन 5-6 दिन ही रहते थे ठंडे

2 min read
Google source verification

weather update मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने की सम्भावना है। इसके कारण रविवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। 28 फरवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ की सम्भावना है। लेकिन इसका असर ज्यादा नहीं रहेगा।

जबलपुर. इस बार सर्दी लमबी खिंचने के साथ ही कड़ाके की ठंड के दिन भी बढ़े। लगभग दस साल में ऐसा पहली बार है, जब दिन ज्यादा ठंडे रहे हैं। दिसंबर, 2021 से फरवरी, 2021 के बीच 15 कोल्ड डे हुए। इससे पहले शीतकाल में अमूमन 5-6 कोल्ड डे होते थे। रात में तो सर्दी तेज होती थी। लेकिन, इस बार मौसम में बड़ा बदलाव ये आया कि दिन के समय भी कड़ाके की सर्दी ज्यादा रही। इस शीतकाल के दौरान दिन में ठंड ज्यादा रहने के पीछे पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूटी) की लगातार सक्रियता वजह मानी जा रही है। डब्ल्यूटी के बार-बार आए प्रभाव की वजह से बादल का साया बना रहा। इससे धूप कमजोर हुई। बारिश के बाद आई ठंडी हवा के कारण दिन में ज्यादा सर्दी बनी रही।
पारे को छोड़ ठंड ने बनाया रेकॉर्ड
इस सीजन में सबसे कम तापमान 20 दिसंबर, 2021 को 4.8 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। ये पिछले सीजन के न्यूनतम तापमान (जनवरी, 2021 में 4.8) के बराबर ही रहा। पारे ने भले गोता लगाकर नया कोई रेकॉर्ड इस सर्दी में नहीं बनाया, लेकिन सर्दी के दिन बढऩे से नया रेकॉर्ड बन गया। इस बार शीतलहर भी लम्बी चलीं। चार अतिशीतल दिन थे। पिछले सीजन में दो अतिशीतल दिन ही थे।
—-
दिसंबर, 2021 से 25 फरवरी, 2022 के बीच
- 39 दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा।
- 33 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रेकॉर्ड।
- 12 दिन शहर में धुंध और घना कोहरा छाया।
- 04 दिन सीवियर कोल्ड डे (सामान्य से 7 डिग्री नीचे) रहा।
———-
इस सीजन में कोल्ड डे
- दिसंबर, 2021 में 5 दिन
- जनवरी, 2022 में 8 दिन
- फरवरी, 2022 में 2 दिन