
weather news
जबलपुर। आषाढ़, सावन सूखा बीतने के बाद अब भादों से अच्छी बारिश की उम्मीदें बढ़ गई हैं। सावन की विदाई में जमकर बरसे बादलों ने जबलपुरवासियों की इस संभावना को भी बढ़ा दिया है। वहीं ज्योतिष गणनाओं में भी बारिश के योग बनते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले चौबीस घंटे में जबलपुर में जोरदार बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के बाद यह उम्मीद बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार भादो मास में अच्छी बारिश की उम्मीद जग गई है।बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से प्रदेश के भोपाल इंदौर ग्वालियर सागर जबलपुर समेत मंडला डिंडोरी में भी जोरदार बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों में बारिश के साथ आंधी चल सकती है। मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे लेकिन लेकिन रिमझिम बरसे पर बारिश देर शाम तक नहीं हुई। इससे उमस बढ़ गई और लोगों के कूलर एसी चालू रहे ।
मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार हिमालय क्षेत्र से आने वाली द्रोणिका नीचे आ गई है। जिससे जबलपुर और आसपास के जिलों में मंगलवार को बादल सक्रिय रहे और कहीं रिमझिम पानी पड़े। वही कम दबाव के क्षेत्र के चलते 2 दिनों में जोरदार बारिश का अनुमान जताया जा रहा है
Published on:
05 Aug 2020 09:44 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
