18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर

बदला मौसम : दिन के साथ बढ़ने लगा रात का तापमान, सताने लगी गरमी

पश्चिमी विच्छोभ का असर, अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

Google source verification

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते शहर में दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा है। 5 किमी की रफ्तार से चल रही गर्म हवा की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर निकल गया है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। इसके चलते दिन में खासी गर्मी का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। अगले दो दिन में दिन व रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।