25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदाबांदी और नमी भरी हवा से लुढ़का पारा

तूफान निसर्ग के प्रभाव से छाए बादल : अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री नीचे 32 डिग्री दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 3 Jun 2020, 10:12 PM IST

388256-weather.jpg

जबलपुर . मध्य पूर्व अरब सागर में बने तूफान निसर्ग के मुम्बई में टकराने के बाद शहर में काले बादल छा गए। दो दिनों से धूप नहीं निकलने से गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। अरब सागर की ओर से आ रही नमी भरी हवा से भी बादल बन रहे है। इससे शहर के कुछ हिस्सों में सुबह और शाम को कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। इससे हल्की उमस का अहसास हुआ। लेकिन, बादलों की मौजूदगी से तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री नीचे 32 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32.4 और 25 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया था। सुबह की आद्र्रता 60 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 36 प्रतिशत थी। दक्षिणी हवा आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

अभी बने रहेंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार निसर्ग तूफान से मौसम प्रभावित हुआ है। अरब सागर की ओर से नमी भरी हवा आने से बादल बने हुए है। अभी एक-दो दिन बादल बने रहेंगे। सम्भाग के जिले में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। छह जून से तूफान का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है। उसके बाद बादल छंटने से मौसम में बदलाव हो सकता है।