scriptसाप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते बरसेगा धन, इन राशियों पर बन रही लक्ष्मी जी की कृपा | Weekly Horoscope, 20 to 26 September 2020: dhan prapti ke yog, laxmi j | Patrika News
जबलपुर

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते बरसेगा धन, इन राशियों पर बन रही लक्ष्मी जी की कृपा

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते बरसेगा धन, इन राशियों पर बन रही लक्ष्मी जी की कृपा
 

जबलपुरSep 20, 2020 / 10:55 am

Lalit kostha

Weekly Horoscope 13 July To 19 July 2020

Weekly Horoscope 13 July To 19 July 2020

मेष – स्वाति नक्षत्र में आरम्भ यह सप्ताह सफलता को दर्शाएगा। समसप्तक चन्द्रमा के प्रभाव से शत्रुवर्ग भी अनुकूल आचरण करेंगे। नीति निर्देशों के चलते सही निर्णय ले सकेंगे। व्यापारियों के लिए अनुकूल समय है। नौकरीपेशा में अधिकारों का उपयोग हो सकेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।
वृषभ- शत्रुवर्ग को आकस्मिक सामने आने से अचम्भा होगा, सचेत रहें। आर्थिक पक्ष बुधवार की शाम से सुधरेगा। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार होम मेंकिंग से जुड़े प्रकल्प की दृष्टि से ठीक रहेंगे। नौकरीपेशा में उतार-चढ़ाव का समय है। महिला तथा छात्रवर्ग को आट्र्स एण्ड क्राफ्ट्स से जुड़े क्षेत्र में अवसर।
मिथुन- मित्रों के माध्यम से विशेष कार्य की पूर्ति होगी। कुछ निर्णय बदलने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए चलित व्यवसाय में कुछ उलझनें रहेंगी। नौकरीपेशा में मनोवांछित स्थान की प्राप्ति का योग। महिला तथा छात्रवर्ग को राष्ट्रीय अन्वेषण से जुड़े भिन्नतर क्षेत्रों में योग्यतानुसार अवसर।
कर्क – राजनीतिक लाभ मिल सकता है। पैतृक सम्पत्ति से जुड़े विषय पर भी प्रयास करें। नए क्षेत्र में आंशिक निवेश का प्रस्ताव आएगा। व्यापारियों के लिए चूने की भट्टी से जुड़े उपक्रमों में लाभ के योग। नौकरीपेशा में इच्छित पद की प्राप्ति होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को इलेक्ट्रोहौम्योपैथी में अवसर।

 

 

Weekly Horoscope, 20 to 26 September 2020: dhan prapti ke yog, laxmi prapti ke upay
IMAGE CREDIT: patrika

सिंह- आर्थिक लाभ का समय है। पुराने निवेश का लाभ इस सप्ताह लिया जा सकता है। सप्ताह अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए सोम, मंगल तक का समय सोचकर निवेश करने वाला है। नौकरीपेशा में प्रशासकीय वृद्धि के संकेत। महिला तथा छात्रवर्ग को निजी प्रशासन में भिन्नतर सेवाओं के अवसर।
कन्या- ग्रहों की अलग-अलग परिस्थितियां वैचारिकता को परिवर्तित करवाती रहेंगी। गुरूवार से सहयोगी के द्वारा यथेष्ठ निर्णय पर पहुंच पाएंगे। व्यापारियों को लाभ के योग। नौकरीपेशा में बौद्धिक स्तर पर कार्य की जिम्मेदारी बढ़ेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को वित्तीय प्रबन्धन से जुड़े क्षेत्र के अवसर।
तुला- राशि पर चन्द्रमा का गोचर उत्साह से कार्य तथा विचारों को बदलने की कोशिश करवाएगा। सप्ताह अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए टेक्सटाइल्स से जुड़े सेक्टर लाभ देंगे। नौकरीपेशा में अलग कार्य शैली आकर्षित करेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को ड्रेस डिजायनिंग से जुड़े क्षेत्र में अवसर।
वृश्चिक – नई चुनौतियों को स्वीकारने का प्रयास करेंगे। कुछ बड़े निर्णय भी इस सप्ताह ले सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए खाद-बीज से जुड़ा क्षेत्र लाभ देगा। नौकरीपेशा में विरोध के साथ पदवृद्धि होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को कृषि यांत्रिकी से जुड़े क्षेत्र में योग्यतानुसार अवसर।

14 September 2020 Ka Rashifal , Todays Horoscope 14 September 2020
IMAGE CREDIT: patrika

धनु- समस्याओं का समाधान होता चला जाएगा। धीरे-धीरे एक-एक करके हल करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आंशिक लाभ से जुड़े बड़े सौदे भी लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा में इच्छानुसार स्थान की प्राप्ति का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को नैचुरोपैथी से जुड़े क्षेत्र में पारम्परिक अवसर।
मकर- शनि के अस्त होने का प्रभाव कार्यक्षेत्र पर भी दिखाई देगा। आध्यात्मिक उपाय के द्वारा सफलता प्राप्त की जा सकती है। व्यापारियों के लिए धैर्य तथा सूझबूझ का परिचय देना होगा। नौकरीपेशा में परिश्रम का मनोवांछित योग बन सकेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को ऐयरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग में अवसर।
कुंभ – सहयोगी अधिकारी कार्य की सफलता तय कर सकते हैं, बशर्ते व्यवस्थित शैली रहे। पद से जुड़े मुद्दों पर सफलता का समय है। व्यापारियों के लिए ऑयल एंड गैस से जुड़े क्षेत्र में मिश्रित लाभ के योग। नौकरीपेशा में इच्छित सफलता। महिला तथा छात्रवर्ग को सिविल कॉन्ट्रेक्टरशिप से जुड़े क्षेत्र में अवसर।
मीन- कुछ जगह अपने लोगों का सहयोग मिल सकता है। साथ ही विशेष प्रयास से लक्ष्य पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए ग्रोसरी आइटम्स से जुड़े क्षेत्र में आर्थिक प्रबलता के योग। नौकरीपेशा में विभागीय सफलता के साथ आर्थिक प्रगति। महिला-छात्रवर्ग को अनुदान आयोग से जुड़े क्षेत्र में शोध के अवसर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो